Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बच्चों की इस फेवरेट ड्रिंक को पीने से वर्कआउट के बाद मिलती है एनर्जी, ये रही रेसिपी
चॉकलेट मिल्क बच्चों की फेवरेट होती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चों की ये ड्रिंक बड़ों के लिए भी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। चॉकलेट मिल्क में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में एनर्जी भरता है और मसल्स को मजबूत बनाता है। इसलिए इस ड्रिंक को पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर सेवन कर सकते है।
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ स्पोर्ट न्यूट्रिशन एंड एक्सरसाइज मेटाबोलिज्म में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, चॉकलेट दूध एक स्वस्थ और फायदेमंद पोस्ट-वर्कआउट मील हो सकता है। आइए जानते हैं कि चॉकलेट मिल्क को पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर शामिल करने के क्या फायदे हैं और किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए।

चॉकलेट मिल्क के फायदे
चॉकलेट मिल्क में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है। वर्कआउट के दौरान हमारे शरीर में जो एनर्जी का लॉस होता है, वो इस ड्रिंक के जरिए रिस्टोर किया जा सकता है। आपको बता दें कि एक्सरसाइज के बाद मसल्स बिल्डिंग के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में चॉकलेट मिल्क वर्कआउट के बाद बॉडी को तेजी से रिकवर करने में मदद करता है।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
* लैक्टोज या मिल्क से एलर्जी होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि बादाम के दूध और सोया दूध जैसे गैर-डेयरी विकल्प जो चॉकलेट किस्मों में आते हैं, उसका सेवन किया जा सकता है।
चॉकलेट दूध में शुगर एक्स्ट्रा होता है, जिनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है। उन्हें परहेज करना चाहिए।
इसके अलावा चॉकलेट दूध में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है, जो डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है।
चॉकलेट मिल्क कैसे बनाएं
इस ड्रिंक को बनाना बहुत ही आसान है इसके लिए आप एक गिलास में दूध लीजिए और उसमें चॉकलेट सीरप या फिर चॉकलेट पाउडर मिला दें। आप चाहें तो इसे मिक्सर में डालकर भी ग्राइंड भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
