Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
रात को सोने से पहले जीरा का पानी पीने से क्या होता है? जानिए सेवन का सही तरीका
Benefits Of Cumin Water: जीरा एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में किया जाता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-बी12, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आमतौर पर, लोग जीरे का इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी जीरे का पानी पिया है? जी हां, जीरे के पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं रोज रात को सोने से पहले जीरे का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
रात को सोने से पहले जीरे का पानी पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
रात को सोने से पहले जीरे का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
रात को सोने से पहले जीरे का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।
दिल को हेल्दी रखे
सुबह खाली पेट जीरा का पानी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
कैसे बनाएं जीरा का पानी?
जीरा का पानी बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच जीरा डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर इसका सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
