Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
गेहूं का पानी पीने से कम होता है वजन, शरीर रहता है ठंडा, जानें फायदे
हम नियमित तौर पर अपने आहार में गेंहू की रोटियां खाते हैं। गेहूं में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई, विटामिन बी, खनिज लवण, तांबा, कैल्शियम, आयोडाइड, मैग्नीशियम, जस्ता, पोटेशियम, मैंगनीज, सल्फर, सिलिकॉन, क्लोरीन और आर्सेनिक पाए जाते हैं।
गेहूं में ग्लूटेन की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो पाचन के लिए जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेंहू की रोटियां की तरह गेहूं का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद।

अगर आप गेंहू की रोटियां की तरह रोजाना गेंहू का पानी भी पीएंगे तो आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं गेहूं का पानी पीने के फायदों के बारे में-
बॉडी टेम्परेचर को रखता मैंटेन
गेहूं की तासीर ठंडी होती है। गेहूं का पानी पीने से बॉडी टेम्परेचर मैंटेन रहता है। गर्मियों के दिन गेंहू का पानी पीने से लू से बचाव होता है।
सिर दर्द को रखें दूर
गेहूं के पानी का सेवन करने से सिर दर्द की समस्या से भी राहत मिल सकती है। जिन लोगों को लगातार कंप्यूटर स्क्रीन देखने से सिर में दर्द होता है उनके लिए तो गेंहू का पानी वरदान है।

वेटलॉस में करता है मददगार -
वेटलॉस में भी गेंहू का पानी खूब फायदा पहुंचाता है। गेहूं में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। गेहूं को जब पानी में भिगोया जाता है, तब गेंहू से फाइबर पानी में घुल जाता है। फाइबर वेटलॉस में मुख्य भूमिका निभाता है। वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोगों को प्रतिदिन खाली पेट गेहूं का पानी का पीना चाहिए।
पाचन भी रखता है अच्छा
गेहूं का पानी पीने से पाचन में ठीक रहता है। यदि किसी को पाचन संबंधित कोई भी परेशानी हो, तो गेहूं को रात में भिगोकर रखें और दूसरे दिन सुबह इसके पानी का सेवन करें । इससे पाचन संबंधी परेशानी में सुधार होता है।
ऐसे बनाएं गेंहू का पानी
एक मुठ्ठी गेंहू को एक बड़े से बर्तन में 2 गिलास पानी के साथ पूरी रात भिगोकर रख दें। सुबह पानी को छानकर खाली पेट पी लें। इसे पीते ही आपको ठंडक का अहसास होगा। बचे हुए गेंहू का आप चाहे तो मिक्सी में पीसकर इसे गुड़ मिलाकर घी मिलाकर हलवा बनाकर खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
