Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से क्या होता है? जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे
Soaked Chana On Empty Stomach Benefits: चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपने अक्सर कई लोगों को सुबह भीगे हुए चने खाते देखा होगा। दरअसल, सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन करने के सेहत को कई फायदे मिलते हैं। रातभर भीगे हुए चने में विटामिन्स, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट भीगे चने का खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शरीर को ऊर्जा दे
सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। अगर आपको थोड़े से काम के बाद ही थकान होने लगती है, आपको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए।
एनीमिया दूर करे
सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, भीगे हुए चने में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से खून की कमी दूर को मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
