Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Gond Katira Ke Fayde: गर्मियों में गोंद कतीरा खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका
Benefits Of Gond Katira In Summer: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं चीजों में गोंद कतीरा भी शामिल है। गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही, यह शरीर को डिहाइड्रेशन और लू से बचाने में भी मदद करता है। गोंद कतीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने के फायदों के बारे में विस्तार से -

गर्मी से मिलती है राहत
गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। दरअसल, इसमें प्राकृतिक ठंडक देने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गर्मियों में लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचाव में मदद मिल सकती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, कब्ज, एसिडिटी और डायरिया की समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही, यह पेट की जलन को शांत करने में भी मदद करता है।
एनर्जी बूस्ट करे
गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से नेचुरल तरीके से शरीर की एनर्जी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और कमजोरी दूर करते हैं। इसके सेवन से आप पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
वजन घटाने में मददगार
गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसका सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती हैं, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा।
गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें?
गोंद कतीरा का सेवन करने के लिए एक चम्मच गोंद कतीरा को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। इसके अलावा, आप इसे दूध, दही, शेक, स्मूदी या नींबू पानी में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
