Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ओवरईटिंग से जाने आपके शरीर के साथ क्या होता है, किडनी भी हो सकती है फेल
कभी-कभी लोग अपना मनपसंद खाना देखकर ओवरईटिंग कर लेते हैं। शादी-ब्याह और पार्टी में ऐसा अक्सर हो जाता है। हालांकि उसके बाद गैस और बदहजमी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। एक्सपर्ट की माने अगर ऐसा कभी कभार होता है तो उसमें कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन ओवरईटिंग आपकी आदत बन जाए तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। ओवरइटिंग शरीर और पाचनतंत्र दोनों के लिहाज से ठीक नहीं हैं। जानिए ज्यादा खाने की आदत से क्या कुछ हो सकता है?

पेट की समस्याएं
जब शरीर खाने को पचाना शुरु करता है तो आंतों में काफी गैस बनती है। ये गैस के कारण पादने, डकार लेने और पेट दर्द के जरिये अपना अहसास करवाती है। अगर खाना ज्यादा स्पाइसी और ऑयली होता है तो सीने में जलन होने की समस्या होती है।

आपको सुस्त बनाए
बहुत ज्य़ादा खाने के बाद आपको थकान महसूस होती है, आपको सिर्फ लेटने का मन करता है। ऐसे में आंत मस्तिष्क को सिग्नल भेजती है कि शरीर को आराम की जरूरत है। ब्लड इंसुलिन लेवल भी बढ़ता है, जिससे भी सुस्ती महसूस होती है।

किडनी फेल हो सकती है
ज्यादा खाने से क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा होने लगता है। दरअसल, ओवरईटिंग से आपका वजन बढ़ता है, जिससे बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई भी बढ़ जाता है। इसके कारण शरीर में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड की मात्रा अधिक हो जाती है और इसे पचाने में किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से फैट बढ़ने से आपका मेटाबॉलिज्म की दर भी घट सकती है और किडनी फैल होने की आकांशा रहती हैं।

वज़न बढ़ता है
हमारे शरीर में लेप्टिन नाम का एक हार्मोन होता है, जो खाने के बाद बनता है। ये हार्मोन आपको बताता है कि शरीर में कितनी एनर्जी है और कितने की जरूरत है। अगर आप ज्यादा खाएंगे तो ये हार्मोन ज्यादा बनेगा, जो सीधे-सीधे आपके फैट से जुड़ा है। ओवरईटिंग की वजह से शरीर लेप्टिन को रोकने लगता है, जिससे मस्तिष्क ये पहचान नहीं कर पाता कि आपका पेट भरा या नहीं, ऐसे में आप जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं और आपका मोटापा बढ़ता है।

दिल की धड़कनें तेज़ होना
पेट भरने के बाद भी खाते रहने से दिमाग तक बहुत ज्यादा सिग्नल जाने लगेंगे, तब तक जब तक कि आप खाना रोक न दें। इस बीच, दिल तक सिग्नल पहुंचेगा पेट तक ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए, ताकी खाना हज़म हो सके। दिल की धड़कन बढ़ने से मेटाबॉलिज्म तेज़ होगा, जिससे आपको गर्मी लगेगी और पसीने आएंगे। इससे आपको चक्कर भी आ सकते हैं।


कैसे बचे ओवरईटिंग से
फिट रहने के लिए आपको एक्सरसाइज करना जरूरी है। इससे एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न हो जाती है। जरूरी नहीं है कि आप जिम जाकर हैवी एक्सरसाइज करें, वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग या डांस भी कर सकते हैं। इसके अलावा, कोशिश करें कि खाना धीरे-धीरे चबाकर खाएं। अगर आप तनाव के कारण ज्यादा खाने लगे हैं तो मुमकिन है आपको डिप्रेशन की समस्या हो। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें। आपकी मानसिक स्थिति का असर शारीरिक स्थिति पर भी पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
