Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ठंड में सिर्फ 3 महीने मिलने वाला ये साग डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल का है काल, खाने से इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट
Health Benefits Of Chana Saag: सर्दियों के मौसम में तरह-तरह के साग का सेवन किया जाता है। सरसों, मेथी, पालक और बथुआ का साग तो आपने बहुत बार खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी चने का साग खाया है? जी हां, चने का साग सिर्फ सर्दियों के मौसम ही मिलता है। चने का साग खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। चने के साग का सेवन करने से कब्ज से लेकर डायबिटीज जैसी शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं चने के साग खाने फायदों के बारे में विस्तार से -

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए चने के साग का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एनसीबीआई के अनुसार, ये पोषक तत्व टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, इसमें नेचुरल इंसुलिन प्रोडक्शन करने की क्षमता होती है। ऐसे में, इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
कब्ज से छुटकारा दिलाए
चने के साग का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से मल पतला होता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही, यह आंतों को साफ रखने में भी मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण हम बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में, चने के साग का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटमिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
दिल को रखे हेल्दी
चने के साग का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड वैसेल्स को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव हो सकता है।
वजन घटाने में मददगार
चने के साग का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। ऐसे में, इसका सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
