Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
जेब में प्याज रखने से नहीं लगती लू? संचार मंत्री ने बताया हीटवेव से बचने का 100 साल पुराना नुस्खा
Benefits Of Onion In Summer: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से उत्तर भारत का पारा 50 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है, लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने 100 साल पुराना प्याज का एक ऐसा नुस्खा बताया है जिसे करने से लू आपके आसपास भी नहीं भटक सकती। शिवपुरी के दौरे पर निकले सिंधिया ने मंच से अपनी जेब से कच्चा प्याज निकालकर सबको हैरान कर दिया। सिंधिया ने साफ कहा कि जहां आज की पीढ़ी गर्मी से बचने के लिए महंगे गैजेट्स और डिब्बे लेकर घूमती है, वहीं वे अपनी दादी-नानी के बताए 100 साल पुराने नुस्खे पर भरोसा करते हैं।

वायरल हुआ संचार मंत्री का वीडियो
खुद को 'चंबल की खाल' वाला बताने वाले सिंधिया का यह वीडियो अब जंगल में आग की तरह फैल रहा है। उन्होंने दावा किया कि वे गाड़ियों और दफ्तरों में AC का मोह छोड़कर भी इस भीषण गर्मी में फिट रहते हैं, और इसका राज उनकी जेब में रखा वही छोटा सा प्याज है। आइए जान लेते हैं कि गर्मी में जेब में प्याज रखने का ये नुस्खा कितना कारगर है और कैसे काम करता है।
क्या सच में जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती?
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस नुस्खे के बाद लोग अब इसके पीछे का तर्क तलाश रहे हैं। बहुत से लोग इसे सिर्फ मजाक में ले रहे हैं तो बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो गूगल पर गर्मी में प्याज खाने व उसे जेब में रखने के फायदे सर्च कर रहे हैं। आयुर्वेद और भारतीय लोक परंपराओं में प्याज के महत्व को इस तरह देखा जाता है। हमने अपने बुजुर्गों को भी ऐसा करते हुए कई बार देखा है, हालांकि जब हम छोटे थे इसके महत्व को नहीं समझते थे लेतिन संचार मंत्री के वायरल वीडियो ने एक बार फिर से पुरानी यादों को ताजा कर दिया है और लू से बचने का अचूक उपाय भी बता दिया है।
जेब में प्याज और 'लू' का वैज्ञानिक कनेक्शन
विज्ञान के अनुसार, यह धारणा कि प्याज से शरीर का तापमान आंतरिक तंत्र (Internal Mechanism) से नियंत्रित होता है। जेब में रखा प्याज शरीर के 'थर्मोस्टेट' को प्रभावित नहीं कर सकता।
आयुर्वेद का नजरिया
आयुर्वेद में प्याज को 'तिक्त-मधुर' और 'शीतल' यानी तासीर में ठंडा वाला माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी में लू से बचने के लिए कच्चे प्याज का रस पीना या उसे खाने के साथ लेना 'पित्त' को शांत करता है।
पारंपरिक मान्यता
भारत के ग्रामीण इलाकों में सदियों से माना जाता है कि प्याज में गर्मी सोखने की क्षमता होती है। लोग यात्रा के दौरान जेब में या पगड़ी में प्याज रखते हैं ताकि 'लू' (Heatstroke) से बचा जा सके। ऐसा आज से नहीं बल्कि सदियों से होता आ रहा है। हमने भी अपनी दादी-नानी से इसके बारे में कई बार सुना था और उन्हें ऐसा करते हुए देखा भी था।
प्याज खाने के फायदे (Scientific Benefits of Eating Onion)
भले ही जेब में प्याज रखना एक 'प्लेसबो इफेक्ट' (मानसिक संतुष्टि) जैसा हो, लेकिन गर्मी में प्याज को आहार (Diet) में शामिल करना विज्ञान की दृष्टि से बेहद फायदेमंद है जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
क्वेरसेटिन (Quercetin): प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है, जो एंटी-हिस्टामाइन की तरह काम करता है। यह गर्मी के कारण होने वाले स्किन रैशेज और जलन को कम करने में मदद करता है।
शरीर को ठंडक: कच्चा प्याज खाने से शरीर का आंतरिक तापमान स्थिर रहने में मदद मिलती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो हाइड्रेशन के लिए अच्छा है।
इलेक्ट्रोलाइट संतुलन: प्याज में पोटेशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो पसीने के जरिए निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications