Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
इन पांच चाय की मदद से हाई ब्लड प्रेशर को करें मैनेज
हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक बेहद ही आम स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। कम उम्र में भी लोग हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को मैनेज करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। खान-पान की खराब आदतें, शारीरिक गतिविधियों की कमी, काम का दबाव व बहुत अधिक तनाव ऐसी कई चीजें हैं जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कई गुना बढ़ा देती हैं। लेकिन खान-पान के जरिए इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।

अमूमन एक बार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर व्यक्ति नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने लगता है। हालांकि, एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने और अपने खान-पान का ख्याल रखकर आप इस समस्या को काफी हद तक मैनेज कर सकते हैं। जी हां, अगर डाइट में कुछ खास चाय को शामिल किया जाए तो इससे हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चाय के बारे में बता रहे हैं-
ग्रीन टी
ग्रीन टी को आमतौर पर वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके ब्लड प्रेशर को भी रेग्युलेट करने में मदद करती है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह ब्लड के सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। साथ ही साथ, इससे हार्ट के टिश्यूज में भी सूजन भी कम होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट भी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। आप दिनभर में एक या दो कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
हिबिस्कस चाय
गुड़हल के फूलों की चाय को स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी माना गया है। यह हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में बेहद ही प्रभावी ढंग से काम करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो आपके हार्ट हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालते हैं। हालांकि, कई बार कुछ खास दवाओं के साथ यह चाय रिएक्शन भी कर सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप अगर पहली बार इस चाय का सेवन कर रहे हैं तो पहले एक बार डॉक्टर से इस विषय में सलाह अवश्य लें।
ऊलोंग टी
ऊलोंग टी में भी एंटीऑक्सीडेंट ग्रीन और ब्लैक टी के समान ही होते हैं। इसलिए यह माना जाता है कि इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को मैनेज करने में आसानी होती है। अगर आप चाहें तो दिन में एक कप ऊलोंग टी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से अवश्य पूछें।
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी को एक सूदिंग टी के रूप में भी जाना जाता है। अमूमन लोग अच्छी नींद के लिए सोने से पहले इस चाय का सेवन करना पसंद करते हैं। हालांकि, यह हाई ब्लड प्रेशर को भी मैनेज करने में बेहद कारगर है। जब आप इस चाय का सेवन करते हैं तो यह आपकी ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाती है। साथ ही साथ, आपका शरीर और मन भी शांत होता है और काफी अच्छी नींद आती है। जैसे-जैसे आपका शरीर आराम करेगा, आपकी हृदय गति धीमी होगी और आपका रक्तचाप कम होगा।
गार्लिक टी
लहसुन का सेवन तो अक्सर घरों में सब्जी में किया जाता है। लेकिन इसकी चाय का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। लहसुन आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ाता है जिससे ना केवल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बल्कि हृदय पर दबाव भी कम होता है। यह आपकी ओवर ऑल सेहत को सुधारता है। आमतौर पर, सब्जी से ज्यादा लहसुन को कच्चा खाना अधिक बेहतर माना जाता है, तो ऐसे में आप इसकी चाय बनाकर उसका सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications