Latest Updates
-
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ
Bhumi Pednekar Birthday : जब फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर ने बढ़ाया था 85 किलो वजन, जानें कैसे Fat से हुई Fit
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपना फिल्म करियर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगा कर हईशा' से डेब्यू किया था। साल 2015 में आयी इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर ने अपना वजन बढ़ाकर करीब 85 किलो कर लिया था। अपने एक्टिंग टैलेंट के साथ-साथ भूमि पेडनेकर अपना वजन घटाकर टोंड फिगर की वजह से भी फैंस की नजरों में छाई रहती है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि भूमि की वेट लॉस जर्नी हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है। खास बात यह है कि भूमि ने अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान किसी भी डाइटिशियन से कोई सलाह नहीं ली थी। साथ ही वह हर 5 दिन में एक बार चिट डाइट जरूर करती थी।

भूमि पेडनेकर बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का सपना देखती थी। वह यशराज फिल्म्स में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर का काम किया करती थी। फिल्म 'दम लगा कर हइशा' से पहले भूमि पेडनेकर का वजन करीब 70 किलो हुआ करता था। भूमि से अपना और भी वजन बढ़ाने के लिए कहा गया क्योंकि वह फिल्म में आयुष्मान खुराना की मोटी बीवी का
किरदार निभा रही थी। इसलिए उन्होंने लगभग 15 किलो अपना वजन और बढ़ा लिया। भूमि को अपना वजन बढ़ाने के लिए 5 महीनों का समय दिया गया। यहीं वह समय था जब भूमि बिना किसी बात की परवाह किये अपना फेवरेट खाना खा सकती थी। वह एक दिन में करीब 800 कैलोरी लेती थी। फिल्म में भूमि ने ओवरवेट एक नयी-नवेली दुल्हन का किरदार निभाया था।
महज 4 महीने में कम कर दिया वजन
फिल्म के बाद महज 4 महीने के कम समय में भूमि अपना वजन कम कर लिया था। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरत में था।
डिटॉक्स वाटर से दिन की शुरुआत
एक इंटरव्यू में भूमि ने इतने कम समय में 32 किलो वजन कम करने के राज पर से पर्दा उठाते हुए अपनी डाइट के बारे में बताया था कि सुबह उठकर पहले एक गिलास गर्म पानी पीती हैं। साथ में बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए नींबू और पुदीने के डिटॉक्स वॉटर पीती है। साथ ही खीरे का भी सेवन करती थीं।

ये होता है भूमि का नाश्ता
भूमि कभी नाश्ता करना नहीं भूलती है। वे सुबह मलाई रहित दूध (बिना क्रीम) के साथ मूसली खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा गेहूं के आटे की रोटी, 2 अंडे की सफेदी का ऑमलेट और इसके साथ फ्रूट्स का जूस पीती हैं। इसके अलावा भूमि सूरजमुखी के बीज भी खाती थी।
खूब किया वर्कआउट
इसके साथ ही भूमि ने वर्कआउट को भी भरपूर समय दिया। जिससे चार महीने में ही वो 32 किलो वजन कम करने में कामयाब रहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications