Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सेब की लग्जरी वैरायटी है Black Diamond Apple, 500 रुपए में बिकता है एक सेब, खासियत जान चौंक जाएंगे आप!
The Black Diamond Apple: बाजार में सेब की 100 से ज्यादा किस्में हैं। उन्ही में से एक है लग्जरी वैरायटी है 'ब्लैक डायमंड एप्पल'। ये सेब के फल की सबसे दुर्लभ किस्म है। ये न तो आसानी से मिलता है। और न ही इसे कहीं भी नहीं उगाया जा सकता। यही वजह है ये आमतौर पर बाजार में आसानी से नहीं मिलता और इस वजह से इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा है। दिखने में यह सेब गहरे काले रंग या काले बैंगनी रंग का होता है।
कहते हैं की ब्लैक डायमंड एप्पल के काले रंग के पीछे की वजह इन फलों पर पड़ने वाली गहराई बैंगनी किरणें होती हैं, ये किरणें इनके रंग को गहरा बैंगनी बना देती हैं। यह सेब सबसे लग्जरी एप्पल वैरायटीज में से एक है। आइए जानते हैं इसकी खासियत के बारे में डिटेल में यहां-

कहां मिलता है ब्लैक डायमंड एप्पल
काला सेब बेहद ठंडी जगहों पर उगाया जाता है। अब तक इसकी खेती सिर्फ भूटान या तिब्बत की पहाड़ियों में ही की जाती है। जहां की जलवायु परिस्थितियां इसके लिए पूरी तरह सटीक बैठती हैं। वहां के स्थानिय निवासी इसे 'हुआ निउ' के नाम से जानते हैं। काले सेब को समुद्रतल से काफी ऊंचाई पर पहाड़ियों में उगाया जाता है। इसके अंदर कई ऐसे गुण मौजूद हैं जो इसे बेशकीमती बनाते हैं। यही वजह है की 'ब्लैक डायमंड एप्पल' का एक पीस 500 से 1000 रुपये में बिकता है। चीन समेत कई देशों में इस सेब की खूब डिमांड रहती है।
क्या है ब्लैक डायमंड एप्पल की खासियतें?
- काले सेब में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। अपने गुणों के चलते ही ये इतना महंगा बिकता है।
- सेब की इस किस्म में विटामिन और खनिजों के अलावा कई जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
- इनमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और विभिन्न बी विटामिन होते हैं, जैसे थायमिन (बी1), राइबोफ्लेविन (बी2), और नियासिन (बी3)।
- आंखो की रोशनी के लिए भी काल सेब बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- काले सेब में एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन-ए भी भरपूर मात्रा में मिलता है।
- इसे खाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और आपको किसी भी तरह की इंफेक्शन नहीं होती।
- काले सेब में मौजूद फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट हृदय स्वास्थ्य में योगदान कर सकते हैं। ये शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।
- इसकी खेती सिर्फ बेहद ठंडी जगहों पर की जाती है। इसे गर्म जगहों पर नहीं उगाया जा सकता।
- काले सेब में विटामिन सी और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके साथ ही सेब की इस किस्म में कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनोइड जैसे विभिन्न फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं।
इससे जुड़े रोचक तथ्य
- यह सेब आसानी से और हर जगह उपलब्ध नहीं होते हैं। साथ ही इसका उत्पादन भी बेहद सीमित है।
- सेब के एक साधारण पेड़ को फलदार होने में 4 से 5 साल लगते हैं, जबकि काले सेब के पेड़ को फलदार बनने में 8 साल लगते हैं।
- इस सेब के पेड़ केवल 30% ही काले सेब का उत्पादन करने में सक्षम होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
