Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Broccoli vs Cauliflower: ब्रोकली या फूलगोभी, कौन सी सब्जी है सबसे ज्यादा हेल्दी?
Broccoli vs Phool Gobhi: सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब भी बात हेल्दी सब्जियों की होती है, तो फूलगोभी और ब्रोकली, इन दो सब्जियों का नाम जरूर लिया जाता है। ये दोनों ही काफी हेल्दी होती हैं और बाजार में आसानी से मिल जाती हैं। हालांकि, ये दोनों सब्जियां दिखने में एक जैसी लगती हैं, लेकिन इनके स्वाद और पोषण में काफी अंतर है होता है। ऐसे में, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इन दोनों सब्जियां में से हेल्दी कौन सी है? आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि ब्रोकली और फूलगोभी, दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन सी सब्जी है?

ब्रोकली के फायदे
ब्रोकली का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन, नियासिन, थायमिन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। 100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 37 कैलोरी होती है। इसमें सल्फोराफेन मौजूद होता है, जो कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, ब्रोकली दिल की सेहत और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मददगार होती है। साथ ही, यह आंखों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
फूलगोभी के फायदे
फूलगोभी भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाली एक लोकप्रिय सब्जी है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, विटामिन के, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 100 ग्राम फूलगोभी में लगभग 28 कैलोरी होती है, इसलिए यह वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। फूलगोभी में कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे ग्लूकोसिनोलेट्स मौजूद होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।
ब्रोकली या फूलगोभी, कौन सी ज्यादा फायदेमंद?
ब्रोकली और फूलगोभी, दोनों ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन ब्रोकली थोड़ा बेहतर विकल्प है क्योंकि इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के और प्रोटीन ज्यादा होता है। इसके अलावा, फूलगोभी खाने के बाद कुछ लोगों को गैस और ब्लोटिंग पाचन संबंधी समस्याएं भी परेशान करती हैं। लेकिन ब्रोकली के साथ ऐसा कम देखने को मिलता है। ऐसे में, ब्रोकली थोड़ा बेहतर विकल्प है। लेकिन स्वाद के मामले में फूलगोभी का स्वाद आपको बेहतर लग सकता है। इसके अलावा, फूलगोभी भी एक बेहतरीन कम कैलोरी वाला विकल्प है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि,पोषण के लिहाज से भी दोनों में ज्यादा अधिक अंतर नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications