Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
गैस, ब्लोटिंग और अपच को दूर करता है यह काढ़ा, सिर्फ 1 चुटकी में बन जाएगा काम
अक्सर उल्टा सीधा खा लेने की वजह से और वक़्त-बेवक़्त कुछ भी खाने की वजह से बहुत सारे लोगों को पेट दर्द के साथ कब्ज, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओ का शिकार हो जाते हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए कोई एलोपैथी दवाओं का सहारा लेता है, कई बार यह दवायें भी बेअसर साबित हो जाती है।इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे , जो आपकी इस परेशानी को जड़ से दूर कर देगा। आपको ज़्यादा कुछ भी नहीं करना हैं बस रसोईघर में रखे हींग को एक चुटकी डाल इसका काढ़ा बना ले।
घर पर बना हींग का काढ़ा, पेट में होने वाली सभी समस्याओं से आपको तुरंत राहत दिलाता है। ये काढ़ा सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इस काढ़े को पीने से एसिडिटी से लेकर पेट गैस और पेट के मरोड़ से 5 मिनट में राहत मिल जाती है। आयुर्वेद में इस काढ़े को हींगाष्टक कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये 6 सामग्रियों से मिलकर बना होता है। आइये जानते हैं की यह काढ़ा कैसे काम करता है।

इस काढ़े को बनाने के लिए यह सब डाले
- अजवायन- 1/2 चम्मच
- शेपा (शतपुष्प बीज)- 1/2 चम्मच
- हींग- 1/4 चम्म्च
- काला नमक- स्वादअनुसार
- मुलेठी- एक छोटा टुकड़ा 1 सेन्टीमीटर
- सौंठ- एक टुकड़ा
हींग का काढ़ा बनाने के विधि
हींग का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले सारी चीजों को 250 मिली लीटर पानी में एक साथ डालकर पांच मिनट के लिए उबालें। इसके बाद इसे छान लें। इसे खाना खाने के आधे घंटे के बाद पीएं। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी। अगर आपके शिशु को पेट दर्द या कब्ज की समस्या हो रही है तो इस काढ़े को चम्मच से पिलाएं। 10 मिनट में ही दर्द दूर हो जाएगा।
इस काढ़े को पीने के फायदे
- हींग का पानी पाचन क्रिया और तुरंत ही एसिडिटी ठीक करता है।
- ये खून में शूगर लेवल बरकरार रखता है और डायबिटीज से बचाता है।
- जब हींग को पानी में पकाया जाता है तो उसमें ऐसी प्रक्रिया होती है जो इसके सेवन से शरीर में ब्लैडर और किडनी को बीमारियों से बचाती है और यूरीन इंफेक्शन से भी बचाती है।
- इसे रोज पीने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
- इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं जो अस्थमा से शरीर को बचाते हैं।
- हींग में बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों की सुरक्षा करने के साथ-साथ हमारी आंखों को स्वस्थ और हाईड्रेटिड रखता है।
- हींग में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर को खून की कमी से बचाते हैं, हमारे दांतों को मजबूत करते हैं।
- इसमें कैंसर से बचाने वाले एंटी कार्सिनोजेनिक तत्व भी मौजूद होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
