Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मार्शल आर्ट किंग ब्रूस ली के फिटनेस का राज आया सामने, 1965 का वर्कआउट प्लान हुआ वायरल
दुनिया भर में शायद ही कोई ऐसा होगा जो 'ब्रूस ली' के बारे में नहीं जानता होगा। मार्शल आर्ट को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले हॉलीवुड एक्टर ब्रूस ली को 90 के दशक में हर घर के बच्चों का सुपरस्टार माना जाता था। ब्रूस ली मार्शल आर्ट के बादशाह के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन 32 साल की उम्र में ब्रूस ली ने 20 जुलाई 1973 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
ब्रूस ली अपने फिटनेस का बहुत ध्यान रखते थें, एक्टर ने कम उम्र में ही अपनी लाइफ में वह मुकाम हासिल किया था, जिसे हासिल करने के लिए लोग अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। ऐसे में हर कोई ब्रूस ली के फिटनेस का राज जानने की कोशिश करने में लगे रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्रूस ली का वर्कआउट प्लान वायरल हो रहा है, जिसे उनका 1965 का ट्रेनिंग प्लान बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर ब्रूस ली के 1965 के ट्रेनिंग प्लान में उनके वर्कआउट की पूरी जानकारी दी गई है कि वह किस एक्सरसाइज को कितनी देर और कितनी बार करते थे ट्विटर पर 'वर्ल्ड ऑफ हिस्ट्री' नाम के पेज पर ब्रूस ली का वर्कआउट प्लान शेयर किया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '1965 में ब्रूस ली का अर्ली ट्रेनिंग प्लान।'
सोशल मीडिया पर ब्रूस ली के इस वर्कआउट प्लान लोग जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं ब्रूस ली के इस वर्कआउट प्लान को देखकर सभी यूजर्स हैरान हैं। बता दें कि हांगकांग और अमेरिकी एक्टर ब्रूस ली का जन्म 1940 में फ्रांसिस्को में हुआ था। जबकि ब्रूस ली की मौत 20 जुलाई 1973 को हुई थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
