Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Can A Diabetic Eat Chikoo: डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसल, आप जो कुछ खाते-पीते हैं, उसका सीधा असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। ऐसे में, एक छोटी सी लापरवाही भी आपके ब्लड शुगर लेवल को बिगाड़ सकती है। डायबिटीज की समस्या में डॉक्टर अक्सर मरीजों को फल खाने की सलाह देते हैं। इस बीमारी में ऐसे फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो और जो शुगर को तेजी से न बढ़ाएं।। डायबिटीज में चीकू खाने को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल रहते हैं। कई लोगों को यह कंफ्यूजन रहती है कि क्या डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? दरअसल, यह स्वाद में मीठा होता है इसलिए अक्सर लोग कंफ्यूजन में रहते हैं कि डायबिटीज में चीकू खाना सुरक्षित है या नहीं? आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं क्या डायबिटीज के मरीज चीकू खा सकते हैं -

डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? (Can A Diabetic Eat Chikoo In Hindi)
डायटिशियन अबर्ना माथीवानन का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो ब्लड शुगर को तेजी से न बढ़ाएं। चीकू वैसे तो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन डायबिटीज में चीकू का सेवन डायबिटीज सोच-समझकर करना जरूरी होता है। दरअसल, चीकू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है और इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। ऐसे में, अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए, तो मरीज का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को इसे नियमित या अधिक मात्रा में खाने से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही, चीकू कैलोरी में भी थोड़ा ज्यादा होता है, जिससे वजन भी बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। अगर आप चीकू खाना चाहते हैं, तो बहुत कम मात्रा में और कभी-कभार ही लें। बेहतर होगा कि आप इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर या डाइट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
डायबिटीज में चीकू खाने के नुकसान (Side Effects Of Chikoo In Hindi)
ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है
चीकू में प्राकृतिक शुगर ज्यादा होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी हाई होता है। ऐसे में, इसे खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
वजन बढ़ने का खतरा
चीकू में कैलोरी भी काफी अधिक होती है। ऐसे में, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन ना करने की सलाह दी जाती है।
निष्कर्ष
डायबिटीज में खानपान हमेशा डॉक्टर या डाइट एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही रखना चाहिए। बिना सोचे-समझे मीठे फलों का सेवन करने से स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए बेहतर है कि चीकू को बहुत कम मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
