Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Cancer Survivors Day: कैंसर ठीक होने के बाद भी सेहत को न करें नजरअंदाज, इन टिप्स की मदद से रखें अपना ख्याल
कैंसर के इलाज के बाद भी कई बार दोबारा कैंसर होने का जोखिम होता है। ऐसे में अगर आप भी अभी कैंसर के इलाज से ठीक हुए हैं और एक हेल्दी हेल्थ पाने के लिए उत्सुक हैं तो जरूरी हैं कि आप अपने लाइफस्टाइल और खान-पान पर खास ध्यान दें।
कैंसर से बचे लोगों के लिए इलाज के बाद बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए डॉक्टर कई दवाईयां लेने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कैंसर से ठीक हुए लोगों को हेल्दी रहने के लिए व्यायाम करना, संतुलित आहार खाने जैसी आदतों को भी अपने लाइफस्टाइल में शामिल करना जरूरी है। कैंसर से बचें लोगों को हेल्दी रहने में इन टिप्स ने काफी मदद की है। तो आइए जानते हैं कैंसर सर्वाइवर खुद को हेल्दी रखने के लिए क्या करें और क्या न करें?

कैंसर सर्वाइवर ठीक होने के बाद इस तरह रखें अपना ख्याल
तंबाकू का सेवन करें बंद
अगर आपको तंबाकू खाने ये सिगरेट पीने की आदत है तो इसे हमेशा के लिए छोड़ दें। स्मोकिंग या तम्बाकू से आपको कई प्रकार के कैंसर होने का खतरा होता है। ऐसे में अगर आप अभी कैंसर से ठीक हुए हैं तो इन आदतों से को अभी छोड़ दें, ये कैंसर के वापस आने के जोखिम को बढ़ा सकता है।
एक्सरसाइज करना
नियमित व्यायाम कैंसर के इलाज के बाद आपके ठीक होने की प्रक्रिया को तेज करता है और फिट रखने में भी मदद करता है। यह आपके दिल, फेफड़े और शरीर की अन्य प्रणालियों के लिए अच्छा है। इस कारण कैंसर से बचे लोगों को नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करने में बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। जरूरी नहीं कि आप ज्यादा ताकत लगने वाली गतिविधियों को अपने रूटीन में शामिल करें। आप हल्के एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। आप अधिक बार सीढ़ियां चढ़ने उतरने का काम कर सकते हैं। पैदल चल सकते हैं या एक एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।
स्वस्थ वजन बनाए रखें
उपचार के दौरान आपका वजन बढ़ या घट सकता है। कैंसर से ठीक होने के बाद अपने वजन को स्वस्थ स्तर पर लाने की कोशिश करें। कैंसर से बचे लोगों के लिए जिन्हें वजन बढ़ाने की आवश्यकता है, वो अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल कर सकते हैं। आप अपने डॉक्टर की मदद से एक हेल्दी डाइट वजन मेंटेन करने के लिए क्या है के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
संतुलित डाइट खाएं
कैंसर से बचे लोग अपनी डाइट में बहुत सारे फलों और सब्जियों के साथ-साथ साबुत अनाज को भी शामिल करें। यह बात साबित नहीं हुई कि एक निश्चित आहार या कुछ पोषक तत्व कैंसर को वापस आने से रोक सकते हैं या नहीं। लेकिन सामान्य तौर पर, फलों और सब्जियों पर जोर देने वाले डाइट का सेवन करना एक अच्छा विचार है।
शरीर को दें आराम
कैंसर से पीड़ित लोगों और कैंसर से बचे लोगों में नींद की समस्या एक आम बात है। यह शारीरिक परिवर्तन, इलाज के साइड इफेक्ट्स, तनाव या अन्य कारणों से हो सकता है। पर्याप्त नींद लेना आपके ठीक होने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सोने से आपके दिमाग और शरीर को ठीक होने और तरोताजा होने में मदद मिलती है।
तनाव लेने से बचें
कैंसर के कारण व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि तनाव के मैनेज कने से कैंसर के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन तनाव कम लेने से सेहत को बेहतर किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
