Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सिर्फ इस बेरी को खाने से 50 प्रतिशत तक टल जाएगा यूटीआई का खतरा, इस स्टडी में किया दावा
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) अविश्वसनीय रूप से दर्दनाक हो सकते हैं और मूत्राशय की कई सारी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। और ये महिलाओं और पुरुषों में बहुत ही आम है। शोधकर्ताओं के अनुसार लगभग एक तिहाई महिलाएं यूटीआई की समस्या से जूझती हैं।
ये उन महिलाओं में ज्यादा आम होता है, जो बढ़ती उम्र के दौर में हैं और कुछ अन्य कारण भी है, जिसकी वजह से ये संक्रमण हो जाता है। अगर समय रहते यूरिन इंफेक्शन का इलाज नहीं किया जाए तो ये आपको किडनी से जुड़ी परेशानी का शिकार बना सकती है।

रिसर्च में सामने आई ये बात
हाल ही में हुई एक स्टडी में दावा किया गया है कि जूस, टैबलेट और पाउडर के रूप में क्रेनबैरी का सेवन यूटीआई के खतरे को कम करने में प्रभावी है। जिसमें 8857 लोगों से जुड़े करीब 50 ट्रायल की समीक्षा की गई। स्टडी में ये बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया की फिलंडर्स यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर जैकलीन स्टीफंस का कहना है कि ये स्टडी क्रेनबैरी उत्पादों के फायदों का पता लगाने के अलग-अलग तरीकों का एक समावेश है, जो महिलाओं के साथ-साथ बच्चों से लेकर बड़ों के लिए फायदेमंद होता है।
50 फीसदी तक कम हो गया यूटीआई
शोधकर्ताओं ने पाया कि क्रेनबैरी के सेवन के बाद बार-बार इंफेक्शन का शिकार होने वाली महिलाओं में यूटीआई का खतरा एक चौथाई तक कम हो गया। इतना ही नहीं क्रेनबैरी के सेवन से बच्चों में ये खतरा 50 फीसदी तक कम पाया गया है। क्रेनबैरी का सेवन यूटीआई के खतरे को आधे से भी ज्यादा तक कम करने में प्रभावी है।

इन लोगों में नहीं दिखा असर
शोधकर्ताओं ने कहा कि क्रेनबैरी के फायदे उम्रदराज लोगों, गर्भवती महिलाओं और ओवरएक्टिव ब्लैडर वाले लोगों में कोई फायदा नहीं देखा गया।
साइडइफेक्ट भी आए सामने
शोधकर्ताओं ने पाया कि अध्ययन के दौरान कुछ लोगों को साइड-इफेक्ट भी हुए, जिसमें सबसे ज्यादा पेट दर्द की परेशानी भी है। कुछ ट्रायल में क्रेनबैरी की तुलना एंटीबायोटिक और प्रोबायोटिक से भी की गई, जो कि इस उपचार विकल्प को प्रभावी बताता है।
क्रैनबेरीज के सेवन के हैं ये फायदे
- आंतों को हेल्दी बनाने में मददगार।
- मुंह की बीमारियां रहें दूर।
- कैंसर सेल के विकास को रोकता है।
- किडनी स्टोन की समस्या करता है।
- दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं होती।
- कॉलेस्ट्रॉल की समस्या होगी दूर।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications