Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
Rishabh Pant वर्ल्ड कप 2023 के लिए कर रहे हैं तैयारी, कमबैक के लिए जिम में जमकर बहा रहे हैं पसीना
Rishabh Pant Fitness India: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से चौटिल होने की वजह से टीम इंडिया से दूर चल रहे है! टीम में अपनी वापसी के लिए ऋषभ पंत अपनी फिटनेस के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऋषभ पंत का मेडिकल अपडेट दिया है। पंत ने नेट्स में बैटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ-साथ वे विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं। ऋषभ का फिटनेस अपडेट मिलने के बाद फैंस को उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। ऋषभ विश्व कप 2023 का होंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। आइए जानते हैं कि ऋषभ पंत अपनी वापसी के लिए कैसे खुद को तैयार कर रहे हैं।

हाल ही में ऋषभ ने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, पूरी तरह फिट होने के लिए अभी और वक्त लगेगा।
बीसीसीआई ने डिजाइन किया ऋषभ पंत के लिए ट्रेनिंग
बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत के लिए खास ट्रेनिंग प्रोग्राम डिजाइन किया गया है। इसमें उनकी स्ट्रेंथ और रनिंग पर काम किया जा रहा है। पंत को इससे मैदान पर वापसी में मदद मिलेगी। वे नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर चुके हैं। फैंस ने पंत की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। फैंस ने ट्वीट करके ऋषभ की वापसी की उम्मीद जताई है। वे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। टीम इंडिया को विश्व कप 2023 से पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं टीम इंडिया एशिया कप भी खेलेगी।
डेडलिफ्ट से करते हुए दिखे
विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत वीडियो में डेडलिफ्ट करते हुए दिख रहे हैं। यह एक्सरसाइज हैमस्ट्रिंग, ग्लूट और लोअर बैक को मजबूत बनाती है। इससे कूदने की क्षमता और बोन मिनरल डेंसिटी भी बढ़ती है।वीडियो में डेडलिफ्ट टू अपराइट रो और डेडलिफ्ट टू मिलिटरी प्रेस भी की जा रही है। यह आपकी ओवरओल स्ट्रेंथ और स्टेमिना को बढ़ाने में मदद करती है। इससे आपके घुटने, टखने, कंधे, अपर बैक और हाथों की ताकत बढ़ती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
