Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Cyclone Michaung : चक्रवात जैसे हो हालत, NDMA ने बताएं जरुरी Safety Tips
Cyclone Michaung Safty Tips : चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के असर से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में आज भारी बारिश जारी है। इस तूफान के कल आंध्र प्रदेश के समुद्र तट पर पहुंचने की संभावना है। चक्रवात के खतरे के बीच हम आपको बता रहें कि अगर आप भी साइक्लोन प्रभावित जगह पर हैं, तो क्या करें, क्या न करें...
नीचे कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे आप इस चक्रवात या भरी बारिश या तूफान आने से बच सकते हैं।

फर्स्ट एड जरुर रखें
इनमें सबसे जरूरी है कि आपके घर में फर्स्ट एड का इंतजाम हो, कुछ जरूरी दवाइयां, बैंड-ऐड, हैंड सैनिटाइजर्स, मास्क, हेलमेट, सीजर, कैंडल, एक्सट्रा बैटरीज के अलावा कुछ निर्धारित कैश आदि भी अपने पास अलर्ट के साथ ही रख लेना चाहिए और किसी भी सूरत में घबराना नहीं चाहिए।
साइक्लोन के अलर्ट पर क्या करें?
सुनिश्चित करें कि आप ऐसे घर में हों जो ढीली टाइलों, दरवाजों और कांच की खिड़कियों से मुक्त हो। अगर कांच की खिड़कियां हैं तो उनके बचाव के लिए कुछ लकड़ी के बोर्ड या कागज़ की पट्टी से उसे बांध लें। तूफान के बारे में अफवाहों और गलत सूचनाओं के झांसे में न आएं। केवल उसी माध्यम की जानकारी पर भरोसा करें जो अधिकृत हों।

चक्रवात के दौरान और बाद में क्या करें?
- बिजली से चलने वाले सभी उपकरण और गैस सप्लाई बंद कर दें।
- सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। अगर आपको लगता है कि
- आप घर सुरक्षित जगह पर नहीं है तो खतरे से पहले ही खाली कर दें।
- किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए उबला हुआ/क्लोरीनयुक्त पानी पिएं।
- किसी भी तरह की कटी हुई तार आदी से बचकर रहें।
चक्रवात के दौरान घर से बाहर हैं तो क्या करें?
- अगर आप चक्रवात के दौरान घर से बाहर हैं तो किसी भी तरह की जर्जर अवस्था बिल्डिंग या भवन में पनाह न लें।
- किसी भी तरह की नुकीली चीज और पोल्स से बचकर रहें।
- चक्रवात के दौरान घर से बाहर होने पर जल्द से जल्द कोई सुरक्षित जगह खोजें, जहां आप खुद को बचा सके।
- मौसम का हाल जानते रहें और अफवाह से बचें।
- चक्रवात से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप रेडियो से जानकारी लें।
- अगर आप खुद के आसपास चक्रवात से जुड़ी कोई दुर्घटना या हादसा होते देख रहे हैं तो उससे जुड़ी जानकारी अधिकारियों को दें।
- यदि आप शेल्टर होम में हैं, तब तक वहीं रहें जब तक कि संबंधित अधिकारी यह न कहें कि घर लौटना अब सुरक्षित है
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications