Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Dengue Fever: डायटीशियन Rujuta Diwekar ने बताए डेंगू रिकवरी के 5 टिप्स, दोगुना रफ्तार से बढ़ेगी प्लेटलेट्स
Dietitian Rujuta Diwekar Shared Easy Tips For Dengue Recovery : भारत ही नहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश में डेंगू के कारण बुरे हालात हैं। साल की शुरुआत से अब तक वहां डेंगू के दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। आज देशभर में डेंगू के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। हर साल डेंगू कई मरीजों की जान ले लेता है। इस संक्रमण के दौरान व्यक्ति उल्टी, बुखार, सिरदर्द , मांसपेशियों में दर्द, और भूख ना लगने जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। ऐसे में पौष्टिक डाइट से इस संक्रमण से जल्दी रिकवरी होने में मदद मिलती है और शरीर फिर से बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है ।
डेंगू संक्रमण के मरीज जल्दी रिकवरी कर सकें। वहीं सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए डेंगू से जल्दी रिकवर होने के 5 टिप्स शेयर किए है -

कौन हैं रुजुता दिवेकर?
रुजुता दिवेकर जानी मानी सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट और डायटीशियन है। वो सदियों पुरानी भारतीय खाना पकाने के शैली और देसी भोजन खाने के प्रथाओं में विश्वास करती हैं। दिवेकर पहली बार 2004 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अनिल अंबानी को टाटा मुंबई मैराथन में दौड़ने के लिए प्रशिक्षित किया और उनके शरीर का एक तिहाई वजन कम करने में मदद की। इसके अलावा साल 2008 में आई फिल्म टशन में करीना के साइज जीरो के पीछे इनका बड़ा योगदान था। कई सेलिब्रेटिज आहार और पोषण संबंधी जानकारी और सेहतमंद रहने के लिए इनकी मदद लेते हैं।
गुलकंद खाएं
रुजुता के मुताबिक गुलकंद के जरिए सिरदर्द,अनियमित नींद, कमजोरी, मतली और डेंगू के कई लक्षणों पर सकारात्मक असर डालता है। आमतौर पर डॉक्टर भी गुलकंद को सुबह - सुबह खाने की सलाह देते दिखाई देते हैं।
खूब पीएं पानी
डेंगू जैसे संक्रमण से जल्दी ठीक होने के लिए खुद को हाइड्रेड रखें। आप जितना हो सके उतना पानी पीते रहें। साथ ही अपने पेशाब के रंग पर भी ध्यान दें, अगर पेशाब का रंग सही है तो चिंता की बात नहीं है।
हल्दी, दूध, जायफल और केसर
हल्दी दूध, जायफल और केसर, ये मसाले हमारी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। आपको बता दें कि हल्दी के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। वहीं दूध के अंदर करक्यूमिन होता है। ऐसे में आप हल्दी को दूध के अंदर या पानी के अंदर डाल सकते हैं। साथ में जायफल और केसर लें।
कांजी का सेवन करें
डेंगू से राहत पाने के लिए कांजी का सेवन करें। ये चावलों से बना हुआ सूप है। इसमें आप काला नमक, सेंधा नमक और एक चुटकी हींग भी मिला सकते हैं। इससे आपको डिहाइड्रेशन, और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है और डेंगू से जल्दी रिकवर करने के साथ ही यह भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।
बद्धकोणासन करें
अगर आप डेंगू के संक्रमण में होने वाले दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो आप सुप्त बद्धकोणासन करें। इस आसन के दौरान आप गर्दन और कमर को सहारा देने के लिए कंबल का उपयोग भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
