Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Dharmendra ICU में! आखिर क्या हुआ ‘ही-मैन' को? जानें बढ़ती उम्र में बुजुर्गों के लिए 5 जरूरी सेहत के नियम
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बीते दिन अचानक से तबीयत खराब हो गई जिस वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती करवाया गया। हालत बहुत खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू (ICU) में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया। 'हीमैन' को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिस वजह से उन्हें अस्पताल में लाया गया। अपने फेवरेट एक्टर की तबीयत की खबर सुन फैंस चिंता में पड़ गए हैं और हर कोई उनके जल्दी सही होने की कामना कर रहे हैं।
वहीं एक्टर की तबीयत खराब होने के बाद से ही 85 साल की उम्र के पार बुजुर्गों की सेहत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें कैसे अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आइए ये भी जानते हैं कि एक्टर को क्या हुआ है?

धर्मेंद्र आईसीयू में क्यों हुए एडमिट?
89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की अचानक से तबीयत खराब हो गई है जिस वजह से उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिस वजह से शुक्रवार को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है जो उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनका ब्लड प्रेशर 140/80 है और अन्य चीजें भी नॉर्मल हैं। हालांकि अभी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखने की सलाह दी गई है।
कब डिस्चार्ज होंगे धर्मेंद्र
जहां एक तरफ धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बारे में सुन उनके फैंस परेशान हो गए वहीं लोग ये भी जानना चाहते है कि हीमैन कब डिस्चार्ज होंगे? बेशक एक्टर की तबीयत में थोड़ा सुधार है लेकिन अभी तक उनके डिस्चार्ज होने की कोई खबर नहीं आई है।
जानें बुजुर्गों के लिए 5 जरूरी सेहत के नियम
1. नियमित स्वास्थ्य चेकअप
बड़ी उम्र में बदलाव जल्दी आते हैं जैसे कि सांस लेने में दिक्कत, दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर/शुगर का उतार-चढ़ाव। आप जानते ही हैं कि धर्मेंद्र को सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल जाना पड़ा। इसलिए हर 6-12 महीनों में पूरा मेडिकल चेकअप कराना निहायत जरूरी है।
2. पर्याप्त हाइड्रेशन और हल्के भोजन
उम्र बढ़ने पर शरीर में पानी की कमी के कारण थकान, चक्कर आना या अंगों की कमजोरी हो सकती है। दिनभर में 6-8 गिलास पानी लें, जंक-फूड और भारी भोजन से बचें।
3. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग
चलना, योगाभ्यास, हरी घास पर थोड़ी देर समय बिताना या चलना ये गतिविधियां फेफड़ों, हृदय और मांसपेशियों को सक्रिय रखती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र में हर व्यक्ति को ये काम जरूर करना चाहिए।
4. पर्याप्त नींद और मानसिक विश्राम
नींद कम होगी तो प्रतिरक्षा कमजोर होगी। मानसिक तनाव, अकेलापन भी सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में बुजुर्गों को सामाजिक रूप से जुड़े रहने और नियमित नींद लेना चाहिए।
5. तुरंत चिकित्सा सहायता लें
अगर सांस फूलना, सीने में दर्द, अचानक कमजोरी, चेहरे-हाथों में सुन्नपन जैसी स्थिति हो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं। धर्मेंद्र की अस्पताल में भर्ती होने की वजह सांस लेने की शिकायत थी, जिसे उन्होंने समय पर नहीं छोड़ा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
