Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीजों के लिए टॉनिक से कम नहीं है ये चीजें, इन्हें पीने से शुगर रहता है कंट्रोल
Drinks To Control Blood Sugar Levels: डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होता है। चाहें वो खाने की चीज हो या पीने की उन्हें अपनी डाइट को सख्ती के साथ फॉलो करना पड़ता है। शुगर के मरीजों को सोडा, फलों के रस, चाय या कॉफी जैसी पेय पदार्थों का परहेज करना पड़ता है क्योंकि इनमें चीनी की मात्रा
अधिक होती है। इतनी सख्त डाइट के बीच अक्सर डायबिटीज मरीज का सवाल होता है कि हाइड्रेड रहने के लिए पानी के अलावा क्या-क्या पी सकते हैं? तो हम आपको यहां बता रहे हैं ऐसे ड्रिंक जो शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं और आपको हाइड्रेड भी रखते हैं, आइए जानते हैं उन 5 पेय पदार्थों के बारे में जिन्हें पीना सेफ माना जाता है-

छाछ
छाछ की गिनती सबसे बढ़िया डेयरी उत्पादों में होती है, इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा नेचुरली तौर पर इसका स्वाद बढ़िया होता है, थोड़ा सा स्वाद बेहतरी के लिए इसमें जीरा, अदरक, धनिया आदि जैसी प्राकृतिक सामग्री मिलाई जा सकती है, जो छाछ का न्यूट्रिशियन वैल्यू बढ़ा देता है।
नारियल पानी पीएं
डायबिटीज के रोगियों के लिए नारियल पानी किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोटेशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन बी, अमीनो एसिड आदि सहित पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी कैलोरी में कम होता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के साथ यह पेट और स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

आंवले का जूस
आंवले का जूस पीने से भी ब्लड में शुगर मैंटेन रहती है।
आंवला में क्रोमियम होता है, एक ऐसा खनिज है, जो कार्बोहाइड्रेट को पचाने में मदद करता है, साथ ही ब्लड में इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

ग्रीन टी
डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन टी सबसे हेल्दी विकल्पों में से एक है। कुछ शोध से पता चलता है कि ग्रीन टी न केवल डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है बल्कि कुछ हद तक रोकने में भी मददगार है। विशेषज्ञ अक्सर बिना मिठास मिलाएं इसे सादे तौर पर पीने की हिदायत देते हैं।
सत्तू शरबत
सत्तू का शरबत गर्मी के दौरान पिए जाने वाला सबसे लोकप्रिय पेय में से एक है। यह भुने हुए चने, जीरा, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, पुदीना और काले नमक के इस्तेमाल से बनाया जाता है। यह सभी चीजें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भूमिका निभाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
