Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय -
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
भीषण गर्मी में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए पीएं ये 5 चीजें, लू से भी होगा बचाव
जैसे-जैसे गर्मी अपनी तल्खियां बढ़ा रहा है, ऐसे में प्यास बुझाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों दूरी बनाना मुश्किल हो जाता है। बाजार में मिलने वाले अधिकतर कोल्ड ड्रिंक्स में अतिरिक्त चीनी और अनहेल्दी घटक होते हैं, जो शुगर को लेवल को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, गर्मी को मात देने के लिए, मधुमेह रोगियों के लिए सही विकल्प चुनना आवश्यक है आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीकर डायबिटीज के मरीज अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं।
1. पानी
शुगर को कंट्रोल करने के लिए गर्मी में 2-3 लीटर पानी पीना जरुरी है, अधिकतम हाइड्रेशन के लिए खूब पानी पिएं क्योंकि यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित नहीं करेगा।

2. बिना चीनी का नींबू पानी
नींबू पानी गर्मियों के लिए जरूरी चीजों में से एक है। यदि आप डायबिटिक हैं, तो नींबू पानी में चीनी मिलाकर पीने से बचें।
3. सब्जियों का रस
फलों के रस में उच्च मात्रा में प्राकृतिक शर्करा होती है। इसलिए सब्जियों के जूस का सेवन करें। आप अपनी पसंद की सब्जियों का जूस बनाकर पी सकते हैं। अपने जूस में नमक या चीनी मिलाने से बचें। इसके अलावा, अगर आप स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ मात्रा में फल मिला रहे हैं, तो मात्रा का ध्यान रखें।

4. नारियल पानी
नारियल पानी हाइड्रेटिंग, रिफ्रेशिंग होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। नारियल पानी में पोषक तत्व भी होते हैं जो ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं। लेकिन इसे ज्यादा पीने से भी बचें।
5. छाछ
छाछ, देसी भारतीय सुपर ड्रिंक कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। छाछ पीने से रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए भी एक आदर्श पेय है क्योंकि इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फैट और कम कैलोरी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
