Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गर्मी में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल, डाइट में शामिल करें ये कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल और सब्जियां
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार डायबिटीज एक ऐसी पुरानी बीमारी है जो शरीर में ब्लड शुगर के लेवल के बढ़ने के कारण होती है। यह बीमारि धीरे-धीरे दिल, ब्लड वेसल्स, आंखों, किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। टाइप 2 मधुमेह वयस्कों में सबसे आम है।
हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। खासकर गर्मी के मौसम में सही फल और सब्जियों को चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जब आप डायबिटीज से पीड़ित हो तो एक स्वस्थ और संतुलित आहार का पालन करना जिसमें भरपूर मात्रा में फल और सब्जियां शामिल हों, बहुत जरूरी होता है।
डायबिटीज के पेशेंट के लिए गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए सबसे अच्छा विकल्प फ्रेश सब्जियां और फल हैं। इसलिए जितना संभव हो सकें फ्रेश और मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने की कोशिश करें, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकें। तो आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में खाने के लिए हेल्दी फल और सब्जियों के बारे में...

डायबिटीज के पेशेंट खाएं ये फल
1. बेरी
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी और ब्लैकबेरी जैसे जामुन कार्बोहाइड्रेट में कम और फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट में हाई होते हैं। बेरी ग्लाइसेमिक इंडेक्स में भी कम हैं, जिसका अर्थ है कि वे ब्लड शुगर के लेवल में तेजी से बढ़ोतरी नहीं करेंगे, और आपको हेल्दी रखेंगे।
2. तरबूज
गर्मी में तरबूज खाना किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन डायबिटीज के पेशेंट अक्सर कुछ भी खाने से पहले हिचहिचाते हैं। ऐसे में तरबूज उसके लिए गर्मियों का एक बेहतरीन फल है जो कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी में कम होता है। इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है जो आपको गर्मी में हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है।
3. आड़ू
आड़ू एक कम ग्लाइसेमिक फल है जो फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होता है। यह फल एंटीऑक्सिडेंट का भी एक अच्छा स्रोत हैं और खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।
4. आलूबुखारा
आलूबुखारा कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी में कम होता है और फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। इस फल में भी कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर के रोगियों के लिए काफी उचित माना जाता है।
सब्जियों की लिस्ट
1. टमाटर
वैसे तो टमाटर हर सीजन में खाने वाली सब्जी है जो आपके हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टमाटम विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। वे कार्बोहाइड्रेट में भी कम होते हैं और उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
2. तोरी
तोरी एक कम कार्बोहाइड्रेट वाली सब्जी है जो फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होती है। इस सब्जी को आप कई तरह से गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3. खीरा
गर्मी में खीरा आपको हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। ऐसे में आप इसे रायता, सलाद के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट के लिए भी खीरा काफी फायदेमंद होता है। यह कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी में कम होता है, और विटामिन के, विटामिन सी और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है।
4. हरी फलियां
हरी फलियां कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी में कम होती हैं, और फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत हैं। जिस कारण डायबिटीज के पेशेंट के लिए ये सब्जी काफी हेल्दी माना जाता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
