मधुमेह को दूर भगाता है काजू

By Ajay Mohan

Cashew nuts
मधुमेह यानी डायबटीज़ को कम करने के लिए काजू काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि काजू इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे मधुमेह नियंत्रित रहता है।

चिकित्सा क्षेत्र के मशहूर जर्नल 'मोलेक्यूलर न्यूट्रीशन एण्ड फूड रिसर्च' के मुताबिक मोंट्रियल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि काजू खाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है।

शोधकर्ता पियरे एस. हाडाड ने कहा, "काजू खाने से शरीर की मांसपेशीय कोशिकाएं शर्करा को अवशोषित कर लेती हैं। इसके अलावा सक्रिय यौगिक पाएं जाते हैं, जो मधुमेह को रोकने में मददगार होते हैं।"

उल्लेखनीय है कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर द्वारा इंसुलिन न बनाए जाने या फिर शरीर के इंसुलिन के लिए प्रतिक्रिया नहीं दिखाने के कारण खून में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। दुनिया में 22 करोड़ लोग मधुमेह पीड़ित हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion