Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पनीर खाएं डायबिटीज को दूर रखें
दिल्ली (ब्यूरो)। ताजा पनीर के महज दो टूकड़े डायबिटीज -2 मरीजों के लिए रामवाण साबित हो सकता है। शोध से पता चला है कि दो टूकड़े खाने से डायबिटीज -2 का खतरा कम हो जाता है। साथ ही रोज दही लेने से डायबिटीज -2 के मरीजों को बहुत फायदा होता है। साफ है रोज पनीर और दही खाएं औऱ डायबिटीज को काबू में रखें।

इंग्लैंड में 16800 आम लोगों और 12400 डायबिटीज मरीजों पर शोध के बाद यह नतीजा निकाला है। अमेरिकन जर्नल आफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के मुताबिक पचपन ग्राम पनीर और पचपन ग्राम दही खाने से डायबिटीज की आशंका घट जाती है। इसमे पायी जानी वाली वैक्ट्रीया क्लोस्ट्रोल को घटा देती है। यहां बता दैं 2025 तक हमारे देश में सात करोड़ डायबिटीज के रोगी होंगे। भारत में फिलहाल 4 करोड़ से कहीं अधिक लोग डायबिटीज के मरीज हैं और इस मामले में हम दुनिया में टॉप पर हैं। ये आंकड़े द इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के हैं।
कभी इस बीमारी की चपेट में 40 पार कर चुके लोग ही आते थे, लेकिन अब तो अस्पतालों में 10 साल का बच्चा भी डायबिटीज पीड़ित मिलता है। आज बीमारी से मृत्यु का चौथा सबसे बड़ा कारण बन गया है डायबिटीज। इस बीमारी से दुनिया में प्रति 10 सेकेंड एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।
ब्रिटेन के अंग्रेजी दैनिक डेली मेल की खबर के अनुसार ब्रिटेन और नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि हर रोज पनीर के दो टुकड़े खाने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा 12 प्रतिशत कम हो जाता है। हालांकि अभी तक यही माना जाता था कि मधुमेह में दूध के बने उत्पादों को खाने से बचना चाहिए। इससे क्लोस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है। मधुमेह से हृदय संबंधी रोग के होने का खतरा होता है जैसे हृदयघात, दिल का दौरा, अंधापन, तंत्रिका समस्याएं जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही वैज्ञानिकों ने कहा है कि कसरत और शाकाहारी भोजन के जरिए वे रोग को काबू में रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
