Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसाले जो कंट्रोल करें डायबिटीज
डायबिटीज (मधुमेह) एक ऐसी बीमारी है जो कि शायद ही ठीक की जा सकती है। इससे पहले कि यह आपके अंगों को खराब करें उससे पहले इसे कंट्रोल कर लेने में ही भलाई है। कुछ ऐसे मसाले हैं जो कि मधुमेह को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। यह मसाले उन रोगियों को एक आस देते हैं जो सोंचते हैं कि डायबिटीज को केवल इंसुलिन इंजेक्शन और शुगर सप्पलीमेंट से ही कंट्रोल किया जा सकता है।

दालचीनी
यह मसाला डायबिटीज को कंट्रोल करने में सबसे अधिक कारगर है क्योंकि यह शरीर में रक्त शर्करा को भी नियंत्र में रखता है।

लौंग
इस मसाले में दालचीनी के मुकाबले कई गुना अधिक पॉलीफिनॉल होता है। लेकिन यह उतनी अधिक मात्रा में नहीं खाया जा सकता जितना आप दालचीनी को खा सकते हैं।

हरी मिर्च
प्रतिदिन भोजन के साथ दो-तीन ताजी हरी मिर्च कच्ची सेवन करने से मधुमेह रोग में अच्छा लाभ होता है। हरी मिर्च विटामिन 'सी' का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ पाचक ग्रंथियों के लिए भी उत्तेजक है एवं कब्ज को दूर करती है।

हल्दी
मधुमेह रोगी यदि प्रतिदिन आधा चम्मच हल्दी का सेवन करे तो फायदा होगा। हल्दी एक उत्तम जैव-प्रतिरोधी मसाले के रूप में विख्यात है।

अजवायन की पत्ती
जिस तरह से हल्दी बैक्टीरिया और वाइरल इंफेक्शन से बचाती है उसी तरह से अजवायन भी मधुमेह रोगी को फंगल इंफेक्शन से बचाती है।

लहसुन
इसे खाने से दिल की बीमारी दूर रहेगी और ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रहेगा। इसलिये लहसुन का सेवन मधुमेह रोगी के लिये आवश्यक बनाता है। यह हार्ट पंप को मजबूत बनाएगा और ब्लड सर्कुलेशन भी नार्मल करेगा।
मसालों की यह लिस्ट बचाएगी आपको डायबिटीज से
दालचीनी- यह मसाला डायबिटीज को कंट्रोल करने में सबसे अधिक कारगर है क्योंकि यह शरीर में रक्त शर्करा को भी नियंत्रण में रखता है। रिसर्च बताती है कि दालचीनी, शरीर की सूजन को कम करता है तथा इंसुलिन लेवल को नियंत्रित करता है। इसको आप खाने, चाय या फिर गरम पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिक्स कर पिएं।
लौंग- इस मसाले में दालचीनी के मुकाबले कई गुना अधिक पॉलीफिनॉल होता है। लेकिन यह उतनी अधिक मात्रा में नहीं खाया जा सकता जितना आप दालचीनी को खा सकते हैं। इसलिये यह मसाला दूसरे स्थान पर आता है।
हरी मिर्च- प्रतिदिन भोजन के साथ दो-तीन ताजी हरी मिर्च कच्ची सेवन करने से मधुमेह रोग में अच्छा लाभ होता है। हरी मिर्च विटामिन 'सी' का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ पाचक ग्रंथियों के लिए भी उत्तेजक है एवं कब्ज को दूर करती है। उल्लेखनीय है कि मधुमेह रोगी को कब्ज और अपच की शिकायत आम होती है।
हल्दी : मधुमेह रोगी यदि प्रतिदिन आधा चम्मच हल्दी का सेवन करे तो फायदा होगा। हल्दी एक उत्तम जैव-प्रतिरोधी मसाले के रूप में विख्यात है। इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। घाव या चोट पकने नहीं पाता, किसी कारण से लगी अंदरूनी मार भी शीघ्र ठीक हो जाती है।
अजवायन की पत्ती- जिस तरह से हल्दी बैक्टीरिया और वाइरल इंफेक्शन से बचाती है उसी तरह से अजवायन भी मधुमेह रोगी को फंगल इंफेक्शन से बचाती है।
लहसुन- इसे खाने से दिल की बीमारी दूर रहेगी और ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रहेगा। इसलिये लहसुन का सेवन मधुमेह रोगी के लिये आवश्यक बनाता है। यह हार्ट पंप को मजबूत बनाएगा और ब्लड सर्कुलेशन भी नार्मल करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
