Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मधुमेह रोगी अवश्य खाए यह सुपर फूड
डायबिटीज कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो शरीर के केवल एक ही अंग पर प्रभाव डालती है। यह शरीर के सारे अंगो को अपना शिकार बनाती है तथा उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर देती है। तो ऐसे में यदि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो यह आपकी किडनी, आंखे, पैर, दिल आदि को नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो, अच्छा होगा कि आप एक नियमित डाइट अपनाइये।
डायबिटीज को कंट्रोल में करने के लिये आपके पास कुछ सुपर फूड हैं जो कि आम आहारों से कई गुना गुणकारी हैं। हम इन्हें सुपर फूड इस लिये बोल रहे हैं क्योंकि यह अच्छी क्वालिटी तथा हाई फूड वैल्यू के होते हैं। डायबिटिक के लिये चीनी, मीठे फल और सब्जियां खाना बिल्कुल भी सही नहीं है। मधुमेह में दवाइयों के साथ-साथ विषेश आहार का भी बड़ा महत्व होता है। इसके अलावा धूम्रपान करना बिल्कुल छोड़ दें और व्यायाम तथा टहलने निकल जाया करें।
मधुमेह रोगी बेस्वाद और नीरस भोजन खाएं यह जरुरी नहीं है, इसलिये आज हम आपको कुछ ऐसे सुपर फूड बताएंगे जिन्हें आप स्वादिष्ट तरीके से बना कर खा सकते हैं। यहां पर 12 तरीकों के खाघ पदार्थ दिये हुए हैं, यदि आप रोज ही अलग-अलग तरीको की चीजे खाएंगे तो भी आपके स्वास्थ्य के लिये अच्छा होगा। तो थोड़ा सा प्लान कीजिये और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखिये। आइये और जानते हैं इन सुपर फूड के बारे में-

मेवा
मेवे में विटामिन, मिनरल और अच्छा फैट होता है जिसको खाने से तुरंत एनर्जी प्राप्त होती है। मेवे में प्राप्त वसा शरीर में इंसुलिन के लेवल को कम करने में कारगर होते हैं।

जैतून तेल
मधुमेह रोगियों को वजन कम करने को बोला जाता है और जैतून के तेल में वजन को कम करने के सारे गुण होते हैं। आप इससे बने आहारों का प्रयोग कीजिये।

बींस
बींस में प्रोटीन, पोटैशियम और मैगनीशियम पाया जाता है। यह मिनरल उनके लिये बहुत आवश्यक हैं जिन्हें डायबिटीज है।

दही
यदि आपको दूध पीने में परेशानी है तो आप दही खाइये। यह कैल्शियम प्रदान करेगा तथा वजन को भी कम करेगा।

मछली
मछली में ओमेगा- 3 होता है। डायबिटीज से आंखों पर प्रभाव पड़ता है तो मछली आंखों के लिये बहुत फायदेमंद है।

संतरा
मधुमेह रोगियों को फल खाना मना है लेकिन सिट्रस फ्रूट जैसे, संतरा, नींबू और मुसम्मी खाने से कुछ नहीं होता।

हरी पत्तेदार सब्जियां
इन सब्जियों में विटामिन सी, रेशा और खूब सारा कैल्शियम होता है। यह सब पोषक तत्व डायबिटिक रोगी के लिये बहुत जरुरी है।

टमाटर
टमाटर में विटामिन सी, थोड़ा सा फैट और खूब सारा आयरन होता है। इसे मील के रूप में खाइये जैसे, सूप या सब्जी के रूप में।

कद्दू
कई लोग मानते हैं कि कद्दू मीठा होता है तो इसे नहीं खाना चाहिये पर इसमें बहुत कम ग्लाइसिमिक इंडेक्स होात है, जो कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

बेर
इसे आप डेजर्ट में डाल कर खा सकते हैं, यह बहुत ही फादेमंद होते हैं।

साबुत अनाज
इसमें बहुत ही कम स्टार्च और खूब सारा फाइबर होता है। इसलिये सफेद चावल की जगह पर ब्राउन राइस खाना शुरु कर दीजिये तथा मैदे की जगह पर गेहूं का आटा खाइये।

करेला
इसमें बहुत सारा बीटा कैरोटीन, कैल्शियम तथा आयरन पाया जाता है। यह सब्जी नहीं बल्कि एक दवाई है जिसे हर डायबिटिक इंसान को खाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
