Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
प्री डायबिटीज के बारे में रोचक तथ्य जिनके बारे में आपको जरुर जानना चाहिए
जैसा कि हम जानते हैं कि डाइबिटीज़ चयापचय की वह स्थिति होती है जिसमें शरीर पर्याप्त इन्सुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता या इन्सुलिन को अच्छी तरह अवशोषित नहीं कर पाता।
The All New Snapdeal Branding! UNBOX The All New Snapdeal Get Upto 70% Off
इसके कई लक्षण है जैसे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ना जिसके कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। यद्यपि आज तक डाइबिटीज़ के लिए कोई उपचार उपलब्ध नहीं है परन्तु इसके लक्षणों का प्रभावी उपचार किया जा सकता है।

प्रीडाइबिटीज़ ऐसी स्थिति होती है जिसमें ब्लड शुगर बहुत अधिक होती है परन्तु इतनी भी अधिक नहीं होती कि यह पूर्ण रूप से डाइबिटीज़ की ओर संकेत करे। हालाँकि इससे प्रभावित व्यक्ति में कुछ निश्चित अनैच्छिक लक्षण देखने को मिलते हैं।
यदि प्रीडाइबिटीज़ का उपचार नहीं किया गया तो कुछ साल बाद यह टाइप 2 के डाइबिटीज़ में बदल जाता है और फिर ठीक होने की कोई संभावना नहीं होती।
अत: प्रीडाइबिटीज़ के लक्षणों के बारे में जानना और डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ प्रीडाइबिटीज़ के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताए गए हैं जिनके बारे में आपको अवश्य जानना चाहिए। आइए देखें।

तथ्य #1
प्रीडाइबिटीज़ के कुछ सामान्य लक्षणों में अधिक भूख लगना, अधिक प्यास लगना, वज़न बढ़ना, लगातार पेशाब आना, पेट बढ़ना, कम दिखाई देना आदि शामिल हैं। मधुमेह के लिए प्रभावकारी 7 घरेलू उपचार

तथ्य #2
प्रीडाइबिटीज़ के बारे में एक सामान्य तथ्य यह है कि इसके कारण टाइप 2 डाइबिटीज़, हृदय से संबंधित बीमारियाँ तथा आँख से संबंधित बीमारियाँ हो सकती हैं।

तथ्य #3
प्रीडाइबिटीज़ के अन्य लक्षणों में एक अन्य लक्षण यह है कि इससे प्रभावित व्यक्ति के शरीर में ग्लूकोज़ के प्रति सहनशीलता खराब हो जाती है जिसके कारण रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बहुत अधिक होता है।

तथ्य #4
प्रीडाइबिटीज़ के लक्षणों में वज़न बढ़ना भी शामिल है जिसके कारण टाइप 2 डाइबिटीज़ हो सकता है। अत: विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि जिन लोगों को डाइबिटीज़ हैं उन्हें अपने वज़न को संतुलित रखना चाहिए।

तथ्य #5
प्रीडाइबिटीज़ के बारे में एक और रोचक तथ्य में स्वस्थ आंत जीवाणु का सिद्धांत भी शामिल है। एक अध्ययन से पता चला है कि यदि आपकी आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया है तो खतरा कम होता है।

तथ्य #6
वर्तमान में किये गए एक अध्ययन के अनुसार तनाव या अत्याधिक मानसिक दबाव वाले काम के कारण भी प्रीडाइबिटीज़ और इसके लक्षण दिखाई देते हैं। अत: यह तनाव को दूर करने का समय है।

तथ्य #7
प्रीडाइबिटीज़ के विषय में एक अन्य रोचक तथ्य यह है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ+ होता है उन्हें टाइप 2 डाइबिटीज़ होने की संभावना बहुत कम होती है भले ही वे प्रीडाइबिटीक हों।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications