Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
शुदा-शुद जिंदगी में चमत्कारिक बदलाव लाएगा गोखरू, सेवन करते ही शारीरिक कमज़ोरी होगी दूर
हमें ईश्वर ने ऐसे कितने ही पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियां दी हैं, जिससे हमारे शरीर के कई सारे रोग हर किये जा सकते हैं। इसी जड़ी बूटी में एक नाम है गोखरू का जो जमीन पर फैलने वाला पौधा है और हर जगह पर पाया जाता है। इसमें चने के आकार के कड़े और कँटीले फल लगते हैं। ये फल ओषिधि के काम में आते हैं और वैद्यक में इन्हें शीतल, मधुर, पुष्ट, रसायन, दीपन और काश, वायु, अर्श और ब्रणनाशक कहा है। बढ़ानी है स्पर्म क्वालिटी तो रोज़ खाएं गुण और काला चना
यह फल बड़ा और छोटा दो प्रकार का होता है। कहीं कहीं गरीब लोग इसके बीजों का आटा बनाकर खाते हैं। गोखरू छोटा और बड़ा दोंनो ही प्रकार का होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसका प्रयोग सदियों से बड़ी-बड़ी बीमारी दूर करने के लिये किया आता जा रहा है। यह शरीर के वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करता है और पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

यही नहीं यह पुरूषों के प्रजनन अंगों में मजबूती लाता है और बांझपन को दूर करता है और स्पर्म की गुणवत्ता, ओवेरियन रोग तथा गतिशीलता को बढाता है। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के मामले में और भी अच्छा है इसलिये इसको लेना पुरुषों के लिये काफी लाभकारी माना जाता है।
आज हम उन पुरूषों के लिये नुस्खा बताने वाले हैं, जिन्हें कमजोरी लगती है। इस प्रयोग के लिए आवश्यक सामग्री चाहिये होगी, जिसमें चना, गोखरू का रस या गोखरू का चूर्ण और मिश्री को बराबर मात्रा में लेना होगा।

1. पहला प्रयोग- चनों को 24 घंटे के लिये गोखरू के रस में मिला लीजिये। जब चने रस से भर जाएं तब इन्हें छाया में सुखा लीजिये और सूखने के बाद इनका चूर्ण बना लीजिये। इसका 1 चम्मच सुबह-शाम दूध के साथ शहद मिला कर खाएं।
2. दूसरा प्रयोग- चनों को गोखरू के रस में रात में भिगो दीजिये और सुबह इन चनों को चबा चबा कर खा लीजिये। इसमें मिश्री की आवश्यकता नहीं है। फिर ऊपर से एक गिलास दूध में मिश्री मिला कर पी लीजिये।
3. तीसरा प्रयोग- सबसे पहले चनों को तवे पर सेंक लीजिये, फिर इसका चूर्ण बना लीजिये और फिर इसमें बराबर मात्रा में गोखरू और मिश्री मिक्स कर लीजिये। इसे रोज सुबह शाम 2 से 3 बार खाइये और ऊपर से दूध तथा शहद पी लीजिये।
उपरोक्त तीनों प्रयोग में से कोई भी प्रयोग कीजिये। आपकी बॉडी में एक महीने में ही ग़ज़ब का निखर आएगा और आपकी शादी शुदा जिंदगी में चमत्कारिक बदलाव भी आएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications