Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
डायबिटीज के कारण मीठे से बना ली है दूरी तो अब ट्राई करें यह डेजर्ट
हम सभी को हमेशा ही कभी ना कभी मीठे की क्रेविंग होती ही है। ऐसे में अक्सर लोग अपनी पसंद के डेजर्ट का सेवन कर लेते हैं। लेकिन अगर आप मधुमेह पीड़ित हैं तो यकीनन आपको मिठाइयों से दूरी बनानी पड़ती होगी। दरअसल, अलग-अलग डेजर्ट में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण आपका ब्लड शुगर लेवल स्पाइक कर सकता है। लेकिन अगर आप समझदारी पूर्वक इंग्रीडिएंट्स का चयन करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाए बिना भी स्वीट क्रेविंग्स को शांत कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही डेजर्ट के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन मधुमेह रोगियों द्वारा सीमित मात्रा में किया जा सकता है-

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट, जब कम मात्रा में उपयोग किया जाता है, तो यह आपके स्वीट क्रेविंग को पूरा करने के लिए एक स्वस्थ और स्वादिष्ट तरीका हो सकता है। यह फ्लेवोनोइड्स में विशेष रूप से उच्च है, एक प्रकार का पौधा घटक जो टाइप 2 मधुमेह के रोगियों को इंसुलिन प्रतिरोध और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने में सहायता कर सकता है। हालांकि, जब आप डार्क चॉकलेट खा रहे हैं तो कम से कम 70 प्रतिशत के कोको स्तर वाली डार्क चॉकलेट की तलाश करें और एक बार में 1-औंस (28 ग्राम) से अधिक न खाएं।

रागी ओट्स लड्डू
रागी ओट्स लड्डू में फाइबर कंटेंट अधिक होता है और इसमें आप आर्टिफिशियल स्वीटनर के स्थान पर खजूर का इस्तेमाल करके इसे डायबिटीज फ्रेंडली बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 1 1/2 कप रागी का आटा
• 1 कप ओट्स का आटा
• 20 खजूर
• 1/4 कप दूध
• 1 बड़ा चम्मच घी
• 1 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
• 1/4 कप सफेद तिल
• 1/4 कप नारियल पाउडर
• 12 काजू

बनाने का तरीका-
• ओट्स को हल्का सूखा भून लें और फिर मिक्सर में पीस लें।
• खजूर से बीज निकाल दें और उनमें से 15 को दूध के साथ ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें।
• बचे हुए खजूर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
• सफेद तिल को सूखा भून लें।
• काजू को सुखाकर भून लें।
• एक कड़ाही में थोड़ा सा घी लें और ओट्स के आटे को धीमी आंच पर कुछ मिनट के लिए भून लें।
• अब एक दूसरा पैन लें और बचा हुआ घी रागी के आटे को धीमी आंच पर तब तक भून लें जब तक कि उसका कच्चापन दूर न हो जाए।
• धीमी आंच पर ओट्स को रागी के आटे में मिलाएं। फिर खजूर का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• अब इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए कुछ मिनट के लिए चलाएं।
• अब इसे कुछ देर ठंडा करें और फिर खजूर के टुकड़े डालें।
• अपने हाथों से आटे को लड्डू के आकार में बना लें और प्रत्येक में 1 काजू डालें।
• आपके लड्डू बनकर तैयार हैं।
लो-कार्ब पीनट बटर कुकीज
ये शुगर-फ्री और लो-कार्ब पीनट बटर कुकीज एक बेहतरीन हेल्दी ट्रीट हैं और ये खाने में भी बेहद टेस्टी होते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 1 कप पीनट बटर
• 1 अंडा
• 2/3 कप एरिथ्रिटोल
• 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
• 1/2 चम्मच वनीला एसेंस
बनाने का तरीका-
• ओवन को 350F (180°C) पर प्रीहीट करें और बेकिंग पेपर के साथ कुकी ट्रे को लाइन करें और एक तरफ रख दें।
• एरिथ्रिटोल को ब्लेंडर में डालें और पाउडर होने तक ब्लेंड करें।
• सभी सामग्री को एक मिक्सिंग बाउल में डालें और एक स्मूद मिश्रण बनने तक मिलाएं।
• अपनी हथेलियों के बीच लगभग 2 टेबल-स्पून आटे की लोई बनाकर बॉल बना लें, फिर तैयार कुकी ट्रे पर रख दें।
• इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि सभी आटे का उपयोग न हो जाए।
• कुकीज़ को समतल करने के लिए एक कांटा का उपयोग करें। आप टॉप पर एक क्रॉस-क्रॉस पैटर्न बनाएं।
• कुकीज़ को 12-15 मिनट तक बेक करें।
• ओवन से निकालें और बेकिंग ट्रे पर 25 मिनट के लिए ठंडा होने दें, फिर एक और 15 मिनट के लिए कूलिंग रैक में इसे रख दें।
• अब जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप यह कुकीज निकालकर खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
