Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Diabetes and Diet: डायबिटीज से पीड़ित इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट और उनके डाइट प्लान

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में आज के समय में बच्चा-बच्चा भी जानता है। क्योंकि इस बीमारी ने बच्चों से लेकर बड़े हर वर्ग के लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। डायबिटीज दो तरह की होती है, पहली टाइप 1 जो इंसुलिन पर निर्भर डायबिटीज है, और दूसरी टाइप 2 गैर-इंसुलिन निर्भर डायबिटीज। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, इसे खान-पान की मदद से सिर्फ कंट्रोल किया जाता है। वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जिनका मानना है कि डायबिटीज आसानी से कंट्रोल में न रहने वाली बीमारी है। वहीं कई लोगों का मानना है कि थोड़ा लाइफस्टाइल में बदलाव कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसे इंडियन सेलिब्रिटी के बारे में बताएंगे जिन्होने डायबिटीज होते हुए भी अपनी हेल्थ को अच्छे से मेंटेन किया और एक हेल्दी लाइफ जी रहे हैं।

1. अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के बिग बी डायबिटीज टाइप 2 से पीड़ित हैं। उनके अनुसार लाइफस्टाइल में बदलाव कर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अमिताभ बच्चन अपने दिन की शुरुआत जूस और हल्के नाश्ते से करते हैं। दोपहर के खाने में वह हाई प्रोटीन और सब्जियों के साथ 2 रोटियां खाना पसंद करते हैं। डिनर में बिग बी सूप के साथ पनीर या अंडे की भुर्जी खाते हैं।

2. रेखा
बॉलीवुड की दीवा रेखा को कुछ साल पहले ही डायबिटीज हुआ। जिसके बाद से वह मेडिटेशन, एक्सरसाइज जैसी गतिविधियों को अपने रूटीन में शामिल करती हैं। रेखा अपनी डाइट में सादा खाना जैसे सलाद, सब्जियां, चावल, चपाती और दाल ही शामिल करती हैं और जंक फूड, तली-भुनी चीजों से परहेज करती हैं।

3. सामंथा रुथ प्रभु
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज के समय की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। साल 2013 में एक्ट्रेस ने डायबिटीज होने का खुलासा किया था। लेकिन इसके साथ ही उन्होने बताया कि वो हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और अपनी डायबिटीज को रेगुलर चेक करके इस बीमारी को कंट्रोल में रखती हैं।

4. निक जोनास
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को 13 साल की उम्र से ही डायबिटीज हो गया था। उन्होंने अभी इसे काफी अच्छे से मैनेज किया हुआ है। निक के डाइट की बात करे तो वो अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए रोजाना बीफ खाते हैं और अपनी डाइट में काजू मक्खन जैसे फेट भी शामिल करते हैं।

5. सोनम कपूर आहूजा
सोनम कपूर आहूजा आज के समय में महिलाओं के लिए एक फैशन आइकन बन चुकीं हैं।। सिर्फ 17 साल की उम्र में सोनम कपूर को डायबिटीज टाइप 1 होने का पता चला था। लेकिन सोनम कपूर ने अपनी डाइट और नियमित व्यायाम से इसे कंट्रोल करने में कामयाबी हासिल की। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए स्विमिंग से लेकर जिम जाने जैसी शारीरिक गतिविधियां करती हैं।

6. सुधा चंद्रन
टेलीविजन जगत की मशहूर विमेल विलेन सुधा चंद्रन काफी समय से डायबिटीज की बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन उन्होने एक अच्छे डाइट प्लान और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ, डायबिटीज को अच्छी तरह से कंट्रोल किया। एक्ट्रेस सुधा चंद्रन के मुताबिक भोजन जीवन का सिर्फ एक हिस्सा है, हमारा जीवन नहीं। अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वह सिर्फ घर का बना खाना ही खाती हैं और जंक फूड से पूरी तरह परहेज करती है।

7. अनिल कुंबले
एक्स बॉलर, कमेंटेटर और कोच अनिल कुंबले भारत के जाने पहचाने चेहरे हैं जो डायबिटीज टाइप 1 से पीड़ित है। अनिल कुंबले का मानना है कि नियमित व्यायाम, मेडिटेशन और स्वच्छ खान-पान से डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत आसान है। उनका यह भी कहना है कि डायबिटीज मुक्त हेल्दी लाइफ जीने के लिए व्यायाम जैसे टहलना, दौड़ना और योग करना बहुत जरूरी है।

8. कमल हसन
एक्टर कमल हसन भी डायबिटीज टाइप 1 से पीड़ित हैं। लेकिन कमल हसन ने किस तरह अपनी डायबिटीज को कंट्रोल किया ये हम सभी के लिए प्रेरणा है। एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बीमारी पर बात करते हुए कमल हसन ने बताया कि मधुमेह सिर्फ एक चयापचय विकार है जिस पर काबू पाया जा सकता है। उन्होने कहा कि जिम या एक्सरसाइज, योग और शराब से पूरी तरह परहेज ने डायबिटीज को कंट्रोल करने में उनकी काफी मदद की है।
Image Credit: Facebook/Instagram



Click it and Unblock the Notifications
