Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मांसपेशियों का दर्द मिटाता है अदरक
जार्जिया के प्रोफेसर पेट्रिक ओ कोनर कहते हैं कि हालांकि चूहों पर अदरक के उत्तेजना कम करने वाला असर पहले देखा जा चुका है, लेकिन मानव मांसपेशियों पर इसके असर की अभी तक पड़ताल नहीं हुई थी। यह विश्वास किया जाता था कि खाने में गर्म अदरक का उपयोग दर्दनाशक प्रभाव दिखाता है।
ओ कोनर ने 11 दिनों तक कच्चे और पके हुए अदरक के प्रभाव का अध्ययन मांसपेशियों के दर्द के दौरान अपने शोध में किया है। कोनर के साथ इस शोध में जार्जिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्रिस ब्लेक और जन स्वास्थ विषय के प्रोफेसर मेट हेरिंग और डेविड हर्ले ने भी अपना हिस्सा लिया।
अध्ययन में भाग लेने वाले 34 और 40 स्वयंसेवकों के समूहों को 11 दिनों तक हर रोज दो ग्राम कच्चा और पका अदरक खिलाया गया। अध्ययन के आठवे दिन उन्हें भारी वजन उठाने को कहा गया। इस व्यायाम के तीसरे दिन उनमें हाथों कार्यक्षमता, उत्तेजना, दर्द और दर्द पैदा करने वाले रसायनों का अध्ययन किया गया।
इस अध्ययन में पता चला कि कच्चा अदरक खाने वाले लोगों में दर्द 25 फीसदी कम रहा जबकि पका हुआ अदरक खाने वालों में यह प्रभाव नहीं देखा गया। ओ कानर ने कहा, "मांसपेशियों का दर्द बहुत ही आसानी से पैदा हो जाने वाला आम दर्द है। जिन लोगों को इस तरह का दर्द है वे इस प्रयोग को करके आसानी से दर्द से निजात पा सकते हैं।" यह शोध जर्नल ऑफ पेन के सितंबर के अंक में प्रकाशन के लिए चुना गया है। फिलहाल यह डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जेपेन डॉट ओआरजी/होम पर उपलब्ध है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications

