Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जितना हो सके पानी पिएं और स्वस्थ्य रहें

पानी पीने के फायदे -
पाचन और कब्ज- सोकर उठने के बाद एक-दो गिलास पानी पीना पेट साफ करने के लिहाज से फायदेमंद होता है। ऐसा करने से आपको कब्जियत की परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। तांबे के लोटे में पानी पीना भी पेट के लिए काफी फायदेमंद है।
मोटापे से मुक्ती- पानी में कैलोरी की मात्रा शून्य होती है। पानी भूंख को कम करता है जिससे आपको ज्यादा भोजन करने की जरुरत नहीं पडती। ठंडा पानी पीना ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि यह जल्दी अवशोषित होता है।
त्वचा होगी खूबसूरत- आप अपने आप ही जवां दिखेगें अगर आप की त्वचा पूरी तरह से हाइड्रेटेड होगी तो। यह त्वचा की टिशू की भरपाई कर के उसमें लचीलापन लाता है और त्वाचा को नम रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा में चमक आती है।
काम में ज्यादा मन लगना- अक्सर जो लोग ऑफिस में काम करते हैं वह अपने काम के चक्कर में पानी पीना भूल जाते हैं। पर आपको बता दें कि हमारे दिमाग को लगभग 90 % पानी की आवश्क्ता होती है। पानी पीने से आप अधिक सतर्क और अधिक केंद्रित हो कर काम कर सकेगें।
मोंच और ऐठन से राहत- यह शरीर की मासपेशियों में लचीलापन लाता है जिससे दौडते-भागते वक्त शरीर में मोंच नहीं आती।
दिल और गुर्दे के लिए फायदेमंद- पानी शरीर में फ्लू और अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद करता है। यह गुर्दे की पथरी और दिल का दौरा पड़ने से भी रोकता है। नींबू को पानी में मिला कर पीने से सांस संबधी, पेट की समस्या और गठिया रोगों से निजात मिलती है। कुल मिला कर यह हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को ठीक करता है।
थाकान से राहत- यह हमारे शरीर से खराब तत्व और विष रहित पदार्थो को पसीने के दा्रा निकालता है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी है तो जाहिर सी बात है कि आपके दिल को शरीर की हर कोशिका में साफ खून पहुचाने में ज्यादा काम करना पडेगा। इसलिए हो सके तो अपने शरीर में पानी की अच्छे से पूर्ती करें वरना शरीर की हर कोशिकाओं में पानी की कमी हो जाएगी।
खाना खाने के दौरान पानी न पिएं- आयुर्वेद के मुताबिक शरीर से स्रावित होने वाले पाचक रस ही भोजन पचाने में सहायक होते हैं। भोजन के दौरान पिया गया पानी इन पाचक रसों को पतला बना देता है जिससे पाचन ठीक से नहीं हो पाता। बेहतर होगा कि भोजन के आधे घंटे पहले व बाद में पानी पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
