Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात की शिफ्ट करने वालों का भोजन कैसा हो

नाइट शिफ्ट करने वालों के लिए स्वस्थ आहार :
1. जब नींद या थकान लग रही हो तब एक कप चाय या कॉफी का पी लें। याद रखें की दिन भर में एक कप ही काफी है क्योंकि इसमें इतनी शक्ति होती है की यह आपके 7-8 घंटो की नींद को उडा सकता है। कॉफी आपके दिमाग को तरोताज़ा रख कर फिर से काम करने योग्य बनाती है।
2. अपने साथ ऑफिस में हेल्दी स्नैक्स ले जाने का एक अच्छा तरीका है की कोशिश करें की वेजिटेबल सालाद, ग्रिल्ड सैंडविच, चावल या पास्ता ले कर जाएं। पर हमेशा पास्ते में लो फैट चीज़ का ही इस्तमाल करें। ऐसे स्नैक्स ना सिर्फ आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करेगा बल्कि आपकी भूख भी मिटाएगा।
3. कोशिश करें की फ्रोजन फूड से दूर रहें। कुछ लोग यह मानते हैं की पैकेट बंद खाना अपने साथ कैरी कर के ले जाना आसान होता है। पर आपको यह पता होना चाहिए की ऐसे पैकेट वाले खाने देखने में तो सही लगते हैं, पर असल में उनमें मौजूदा पोषक तत्व खत्म हो जाता है। इसलिए उसे खाने से कोई फायदा नहीं। अगर आपको फ्रोजन फूड खाने ही हैं तो फल या सब्जियां खाएं।
4. रात भर जगने की वजह से शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए आपको लगातार पानी पीने की आवश्यक्ता है। इससे शरीर की थकान भी दूर होती है।
5. शरीर में ग्लूकोज़ लेवल को बराबर करने के लिए विटामिन ई की आवश्यक्ता होती है। जब भी भूखं लगे तब आप कुछ मेवे जैसे बादाम, मूगंफली, काजू और अखरोट आदि रखने चाहिए। यह आपके शरीर को शक्ति देगा और ग्लूकोज़ की मात्रा को भी बैलेन्स करेगा।
6. पीज्जा और बर्गर जैसे स्नैक्स से दूर रहें और सब्जियों से बने हुए सैंडविच को अपने भोजन के रुप में शामिल करें। आप चाहें तो दही को भी किसी रुप में अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।
7. रात में जागने वाले लोगों को ऐसे भोजन से दूर रहना चाहिए जिसमें शुगर और फैट हों। यह आपको सुस्त तो बनाएगा ही और साथ में मोटापा भी बढाएगा। इसलिए मीठे को हाथ लगाना सही नहीं रहेगा।
अगर आपको रात भर जग कर काम करना है तो कोशिश करें की ऐसा भोजन खाएं जो रातभर आपको एक्टिव रखे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
