Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पांच एनर्जी फूड जो आपकी शक्ति बढ़ाए

थकान दूर करने वाले पांच एनर्जी फूड
1.लेमोनेड/ नींबू का शर्बत: यह केवल गर्मी में पीने वाला मात्र शबर्त ही नहीं बल्कि वीटामिन सी से भरपूर तुरंत शक्ति देना वाला पेय पदार्थ भी है। इसमें डाइलूटड ग्लूकोज़ होता है जो शरीर में अच्छी तरह से खून के साथ मिल जाता है। साथ ही इसमें नमक भी घुला होता है, जो शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट रखने में जल्द काम करता है। शरीर से गर्मी में जो जरुरी मिनरल पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है यह उसकी पूर्ती करता है।
2.केला: तुंरत शक्ति चाहिए तो केला खाएं। जी हां, इसमें अच्छी मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। आपको यह भी बता दें कि इसमें आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है जो की आपके खून में हीमोग्लोबिन को बढाने में मदद करती है। जैसे जैसे आपका हीमोग्लोबिन बढेगा वैसे ही शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढेगी और आप अपने को उतना ही शक्तिशाली महसूस करेगें।
3.चीज़: जो लोग डायटिंग करते हैं वह तुंरत शक्ति पाने के लिए चीज़ का प्रयोग करते हैं। देखा जाए तो यह गलत है पर इससे साफ पता चलता है की चीज़ एक हाई एनर्जी फूड है जिसे खाने से आपको तुंरत शक्ति का एहसास होगा। यह उन हार्मोन को रिहा करने में मदद करती है जो काफी उत्तेजक होते हैं।
4.स्ट्रॉबेरी: ना सिर्फ देखने में खूबसूरत बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी एक अच्छा तरीका है तुंरत एनर्जि पाने का। यह एक हाई एनर्जि फूड है जिसमें फाइबर और विटामिन सी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें ऐन्टीआक्सिडन्ट होता है जो टिशू की सफाई करता है।
5.ग्रीन टी: यह शक्ति वर्धक चाय शरीर के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सचेत करने में मदद करती है। इसको पीने से आप काफी एक्टिव महसूस करने लगते हैं। ग्रीन टी में अन्य चाय या कॉफी के मुकाबले बहुत जादा ऐन्टीआक्सिडन्ट पाया जाता है। जो शरीर को साफ करके शक्ति बढाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
