Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
'चने' से पाईये स्वस्थ-सुंदर काया

कभी आपने एक घोड़े को देखा है, वो कितनी तेजी से भागता है और चुस्त-दुरूस्त रहता है जानते हैं उसका कारण क्या है? घोड़ा सिर्फ और सिर्फ चना खाता है| इसलिए अगर आप भी उसके जैसे फुर्तिले बनना चाहते हैं तो चने का सेवन नियमित रूप से करना शुरू कर दीजिये | इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं।
चने का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं, जैसे कि आप अपने खाने वाले गेंहू के आटे में चने का आटा मिला दीजिये या फिर आप हफ्ते में एक बार चने की सब्जी जरूर खाना शुरू कर दीजिये या फिर आप सुबह-शाम के नाश्ते में अंकुरित चने को एक गिलास दूध के साथ लेना शुरू कर दीजिये |
डॉक्टरों का कहना है कि चने में अत्यधिक प्रोटीन होता है जो आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी है। चना आपकी पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है। चने से खून साफ होता है जिससे आपकी त्वचा निखरती है। और तो और आपको यकीन नहीं होगा चना लोगों में यौन शक्ति को भी बढ़ाता है |
चने का गरीबों का बादाम कहा जाता है क्योंकि ये सस्ता होता है लेकिन इसी सस्ती चीज में बड़ी से बड़ी बीमारियों की लड़ने की क्षमता है। चने से बालों का गिरना भी रूकता है क्योंकि इसमें उपस्थित प्रोटीन बालों को मजबूती प्रदान करते हैं।
उबले चने को सिर्फ नमक मिला कर खाने से आपका वजन भी कम हो सकता है वो भी बेहद कम समय में जिसे की आप घंटो जिम में पसीना बहाकर भी कम नहीं कर सकते हैं। इसलिए देर किस बात की है आज से ही चना खाकर काम पर चलिए.. फर्क आप खुद ही महसूस करेगें। वैसे भी कहा गया है कि 'जो खाये चना वो रहे बना'|
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
