Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
ब्रेकफास्ट में क्यों खाना चाहिये अंडा?
कई लोग सुबह के नाश्ते में अंडा खाना केवल इसलिये पसंद करते हैं क्योंकि यह झट से बन जाता है, लेकिन उन्हें अंडे के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता। पर क्या आप जानते हैं कि अंडे में खूब सारा प्रोटीन और पोषण होता है जो हमारे शरीर और दिमाग को ताकत तथा ऊर्जा देता है। यदि आपको अंडा खाना नहीं अच्छा लगता है तो यहां पर दिये गए कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कारण हैं जिनको पढ़ कर आप अंडा खाना शुरु कर देंगे।
5 कारण अंडा खाने के
1. एनर्जी के लिये- अंडा खाने से दिनभर काम करने की शक्ती मिलती है और थकान का अनुभव नहीं होता। अंडे के पीले भाग में हेल्दी फैट होता है जो कि ऊर्जा का स्टोरहाउस माना जाता है। अंडे को हमेशा उबाल कर खाएं तो अच्छा है।

2. प्रोटीन बनाए मजबूत- आपको केवल ऊर्जा की ही नहीं बल्कि मजबूती की भी जरुरत होगी, जो कि अंडे के सफेद भाग में मिलेगा। इसमें मौजूद प्रोटीन को एलब्यूमिन कहते हैं। एलब्यूमिन का सुबह सेवन करने से हमारा शरीर खूब सारा प्रोटीन सोख लेता है। यदि आप वर्कआउट करते हैं तो आपको जरुर अंडा खाना चाहिये क्योंकि इससे मसल्स बिल्ड होती हैं।
3. मोटापा घटाए- अंडे को ब्रेकफास्ट में खाने से वजन कम होता है। इसमें ढेर सारा प्रोटीन पाया जाता है जो कि भूख को काबू में रखता है और एनर्जी देता है। ब्रेकफास्ट में अधा उबला अंडा या फिर हाफ फ्राइड अंडा खाएं।
4. पेट रहता है फुल- यदि आप दो अंडे का बना ऑम्लेट सुबह खाएंगे तो आपको लंच तक भूख नहीं लगेगी। इससे आप बीच-बीच में अनहेल्दी और जंक फूड के सेवन से बच जाते हैं।
5. ब्रेन पावर बढाए- ऊर्जा और ताकत के अलावा आपके दिमाग को भी पावर की जरुरत पड़ती है। अंडे से प्राप्त पोषण से दिमाग तेज बनता है। इसमें मौजूद कलोनिन ब्रेन को तेज़ बनाता है जिससे मेमोरी बेहतर बनती है। तभी तो बच्चों को हमेशा ब्रेकफास्ट में अंडा खिलाना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications