Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
7 लो कैलोरी वाली सामग्रियां
अपने भोजन से कैलोरी कम करने के कई तरीके हैं। या तो आप स्वस्थ तरीके से खाना पकाएं या फिर अपने भोजन में ऐसी सामग्रियों का प्रयोग करें जो कैलोरी में बहुत कम हो। जब भी हम अपने वजन को लेकर थोड़ा सा भी फिकरमंद होते हैं तब हम सीधे खाना-पीना छोड़ कर डायटिंग की ओर मुड़ जाते हैं।
पर कई ऐसे स्वस्थ तरीके हैं जिसमें आप अपने कैलोरी की खपत को कम कर सकते हैं। उदाहरण के रूप में सही आहार खाएं और सही मात्रा में खाएं। यदि आप लो कैलोरी आहार खाएंगे तब आपको वजन बढ़ने की चिंता से मुक्ती मिल सकती है।
लो कैलोरी आहार बहुत अच्छे माने जाते हैं क्योंकि यह हाट अटैक और मोटापे से बचाते हैं। साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर के शरीर में खून के दौरे को बढाते हैं। क्या आप उन कम कैलोरी वाली सामग्रियो के नाम जानना चाहते हैं जिन्हें भोजन में आराम से डाला जा सके। यह सामग्रियां आपके खुद के किचन में मौजूद हैं जिन्हें आप खाना बनाते वक्त प्रयोग कर सकती हैं। यह डिश के टेस्ट को बिल्कुल भी खराब नहीं करेंगी बल्कि यह स्वास्थ्य को और अच्छा करेंगी। आइये देखते हैं-

जैतून का तेल
भोजन बनाते वक्त आप इस तेल का इस्तमाल कर सकती हैं क्योंकि इसमें बिल्कुल भी वसा नहीं होता और यह कैलोरी में भी लो होता है।

मसाले
भारतीय मसाले जैसे, हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च, लाल मिर्च और दूसरे पिसे मसाले नमक की जरुरत को पूरा करते हैं, जिस वजह से आप कैलोरी ग्रहण करने से रुक जाते हैं।

ओट
यह हेल्दी ब्रेकफास्ट होता है जिसमें दही और फल मिला कर खाया जा सकता है।

खट्टे फल
इन्हें प्राकृतिक वसा जलाने वाला फल भी कहा जाता है। सिट्रस फल जैसे, नींबू, संतरा और मुसम्मी आदि कम कैलोरी वाले फल हैं जिन्हें आप कच्चा या रस के रूप में खा सकते हैं।

लहसुन
यह हार्ट के रोगियों के लिये अच्छा माना जाता है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है, धमनियों को खोलता है और खून का दौरा बढाता है।

मिर्च
यह मोटापा कम करने वाली सामग्री है जो कि स्टैमिना बढाती है और कैलोरी में भी कम होती है।

मेवा
लोगों को लगता है कि मेवा वजन बढाता है लेकिन बादाम और खुबानी कैलोरी में बहुत लो होते हैं और फाइबर में रिच होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
