Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
तोंद कम करने के 8 ट्रिक्स
फ्लैट बेली पाना हर लड़की का ख्वाब होता है। आजकल जो इंसान दिखने में अच्छा लगता है लोग उसे ही सबसे ज्यादा पूछते हैं। पर समाज से ज्यादा खुद की चिंता सताती है क्योंकि पुरानी जींस और कुर्ते फिट आना बंद हो जाते हैं और स्वास्थ्य समस्याएं बढ जाती हैं। मोटापा हर लिहाज से बुरा होता है। अगर आपका पेट ज्यादा निकला हुआ है तो आज हम इसी के बारे में कुछ उपाय बताएंगे कि इसे कम कैसे किया जाए।
आज हम शरीर के हर भाग पर जमी चर्बी के बारे में बात ना कर के केवल टमी यानी की उदर की चर्बी के बारे में बात करेगे। पेट की चर्बी घटाना कोई मुश्किल काम नहीं है बशर्ते आपको सही खान-पान और रेगुलर एक्सरसाइज पर ध्यान देना होगा। आइये जानते हैं कि फ्लैट बेली पाना कितना आसान है।

इस जादुई समय पर खाइये
दोपहर के 3 और 4 बजे कोशिश करें कि प्रोटीन युक्त आहार लें। ऐसा इसलिये क्योकि यह मैटाबॉलिज्म बढाएगा और खून में शुगर को भी बैलेंस करेगा। शरीर में जितना लो ब्लड शुगर रहेगा उतना ही इंसुलिन भी लो रहेगा क्योंकि इंसुलिन ही होता है जो फैट को पेट के बीच में जमा रखता है। दिन में हर 2 से 4 घंटे के बीच में कुछ ना कुछ खाते रहने से ब्लड शुगर सामान्य रहता है।

बॉल एक्सरसाइज करें
जमीन पर पीठ के बल पर सीधा लेट जाए। अब हाथों पर एक्सारसाइज वाली बडी़ बॉल को हाथों में ले कर अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। अब अपने हाथों की बॉल को अपने पैरों में पकड़ाएं और फिर पैरों को नीचे ले जा कर दुबारा बॉल ले कर ऊपर आएं। फिर पैरों से जो बॉल उठाई गई है उसे दुबारा हाथों में पकाड़ाएं। इस क्रिया को लगातार 12 बार करें।

चीनी का कम सेवन करें
जितना हो सके उतनी कम मात्रा में चीनी खाएं। इससे इन्सुलिन लेवल लो रहेगा जिससे ग्लूकागन हार्मोन का लेवल हाई रहे। ग्लूकागन हार्मोन फ्लैट बेली पाने में मदद करेगा।

भोजन ठीक प्रकार से चबाइये
यदि आप भोजन को ठीक प्रकार से चबाएंगे नहीं तो पेट फूलने लगेगा इसलिये जब तक मुंह में भोजन घुल ना जाए तब तक उसे चबाते रहें।

क्रंच करे सबसे आखिर में
सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें उसके बाद, कार्डियो, मसल्स बिल्डि़ंग और बाद में एब्स एक्सरसाइज। इस क्रम को अपनाइये और आसानी से पेट कम कर लीजिये। आपको हफ्ते में 20 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज, 15 मिनट मसल बिल्डिंग और 5 मिनट केवल एब्स एक्सरसाइज करनी चाहिये।

सेंधा नमक का प्रयोग कीजिये
अपने खाने में सेंधा नमक का प्रयोग करें ना कि सादे नमक का। इसके अलावा सोया सॉस से भी दूरी बना कर चलें। यहां तक की लो सोडियम सोया सॉस सोडियम में ज्यादा ही होता है जिसका सेवन करने से पेट में फूल जाता है और उसमें गैस भर जाती है।

पंच मारो और 2 इंच घटाओ
अपने कार्डियो रूटीन में बॉक्सिंग को जरुर शामिल करें। इसको लगातार करने से आपके पेट पर बहुत फर्क पडे़गा क्योंकि इससे कैलोरी बर्न होती है। हफ्ते में केवल 3 दिन और 15 मिनट बॉक्सिंग कीजिये और आप देखते ही देखते 4 हफ्तों में 2 इंच कमर कम कर लेगे।

साइज मैटर्स
दिन भर में थोडा़ थोडा़ भोजन खाते रहिये जिसमें से साबुत अनाज मेन है। वे लोग जो अपनी डाइट में साबुत अनाज ज्यादा खाते हैं वे बैली फैट जल्दी घटाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
