Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय
इस सर्दी भूल कर भी ना छोड़े इन आहारों को
सर्दियों का मौसम आ चुका है तो जाहिर सी बात है कि आपने अंदर से रजाई, कंबल और स्वेटर-शॉल निकाल लिया होगा। आपने खुद को ऊपरी तौर से बचाने का इंतजाम तो कर लिया लेकिन आपको अंदर से भी अपने शरीर को बचाने की सोचना चाहिये। जी हां, गरमी तो किसी ना किसी तरह से कट जाती है लेकिन सर्दी आसानी से काटना बहुत मुश्किल होता है इसलिये आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सर्दी से लड़ने के लिये आपको कुछ ऐसे खाघ पदार्थो का सेवन करना चाहिये जो शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाघ पदार्थों की लिस्ट दिखाएंगे जिसे आप तो खाइये ही खाइये बल्कि अपने स्कूल जाते बच्चों को भी जबरदस्ती खिलाइये।

संतरा
संतरा या फिर इसका जूस शरीर को सर्दी से लड़ने के लिये ताकत देता है। संतरे में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।

पालक
इस सीजन में पालक मिलना बहुत आम है इसलिये इसे खाना बिल्कुल भी ना छोडे़। इसमें बहुत सारा आयरन और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

मूंगफली
सर्दियों में तली, नमक मिली हुई या फिर सादी मूंगफली खूब खाइये। मूंगफली शरीर को गर्मी प्रदान करेगा और प्रोटीन देगा। बाजार में मिलने वाली चिक्की हमेशा साथ में रखें।

अमरूद
सर्दियों में दिल की शक्ति बढानी हो तो अमरूद जरुर खाएं। इसमें लाइकोपाइन नामक तत्व होता है जो कि धमनियों की समस्या से राहत दिलाता है।

गाजर
गाजर में विटामिन ए, बी, सी, डी, ई और के पाया जाता है, तो ऐसे में गाजर का हलवा खाना तो बनता ही है।

कीवी
इस फल में भी विटामिन सी होता है जो कि सर्दियों के लिये बहुत ही अच्छा फल है।

चिकन सूप
सर्दियों में यदि आप गरमा-गरम चिकन सूप पियेगे तो आपको ठंड नहीं लगेगी।

कॉफी
कोकोआ में फ्लेवनॉइड पाया जाता है जिसको कॉफी के रूप में पीने से दिल ठीक प्रकार से काम करेगा और उसे सर्दी नहीं लगेगी ।

मेवा
अपने साथ खूब सारे मेवों का मिश्रण बना कर रखें और इन्हें दिन में कई घंटो के अंतराल पर खाएं। ऐसा करने से आपके शरीर में गर्मी बनेगी।

सेब
रोज सेब खाने से कैंसर और कई बीमारियों से राहत मिलती है। सेब में एंटी ऑक्सीडेंट और प्रोटीन होता है जो शरीर को मजबूत बनाता है।

कद्दू
यह विटामिन ए, कैरोअिनाइड, लियुअिन और मिनरल का खजाना है। इसे खा कर सर्दी से राहत मिलती है।

प्याज
इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो पेट के इंफेक्शन और फ्री रेडिकल्स से लड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
