Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
7 फेरे लेने जा रहे हों तो यह जरूर करें...
आपकी शादी होने वाली है और आप केवल शौपिंग करने, व्यवस्थाएं करने और दूर-दराज से आए हुए मेहमानों के नखरे झेलने में लगे हुए हैं। तो जरा ये सोंचिये कि अगर आप इतने सारे कामों में उलझे रहेंगे तो अपनी ओर कब ध्यान देंगे? अगर अब आपकी शौपिंग खतम हो गई हो तो थोड़ा सा समय निकाल कर अपनी सेहत और शरीर पर भी ध्यान दीजिये।
जी हां, शादी इंसान की जिंदगी का बड़ा ही खास हिस्सा होती है। इस खास मौके पर हर फेरे लेने वाला हर दिन से कुछ हट कर तथा सबसे अच्छा दिखने की चाह रखता है। केवल अच्छे और महंगे कपड़े पहनने से ही दुल्हा और दुल्हन अच्छे नहीं दिख सकते बल्िक इसके लिये बॉडी का भी शेप में रहना बहुत जरुरी है। अगर शरीर भारी और बेडौल रहेगा तो आप अपनी शादी में खुद ही खराब लगेगे। ऐसे में जरुरी है कि आप की शादी जब भी पक्की हो तब से ले कर शादी वाले दिन तक नियमित डाइट और वर्कआउट करने पर जोर डालें।
विवाह करने जा रहीं लड़कियों के लिये तो वजन कम करना और बॉडी को शेप में लाना बहुत ही जरुरी होता है क्योंकि उन्हें दूसरे घर में जा कर कई अपरिचित लोगों का सामना जो करना पड़ता है।
तो क्या आप भी अपनी शादी के खास मौके पर सुंदर तथा फिट लगना चाहते हैं? अगर इस सवाल का उत्तर हां है तो आज से ही नियमित रूप से वर्कआउट करना शुरु करें। ऐसा करने से आपकी बॉडी शेप में आ जाएगी और आप जो भी कपड़ा पहनेगे वह आप पर बहुत फबेगा। आइये जानते हैं कुछ ऐसे तरीके के व्यायाम और डाइट जिसको फॉलो कर के आप शादी के लिये फिट हो सकते हैं।

खाने की आदते
अपने आहार में एंटी ऑक्सीडेट आहार लें जिससे त्वचा पर झुर्रियां ना पडे़ और वह हमेशा चमकती रहे। टमाटर, ब्रॉक्ली, बैंगन, संतरा, पालक, प्याज और कार्न आदि खाएं।

प्रोटीन लीजिये
आपके शरीर को प्रोटीन पचाने में लगभग 20-30% तक की ऊर्जा चाहिये होती है। ध्यान दे कर हर भोजन में प्रोटीन वाले खाघ पदार्थ शामिल करें जैसे, चिकन, अंडा, दूध, मछली, टोफू या दाल आदि।

खूब पानी पीजिये
चमकदार और साफ त्वचा पानी है तो ढेर सारा पानी और जूस पिएं। ऐसा करने से त्वचा में नमी आएगी और अंदर की गंदगी बाहर निकलेगी जिससे त्वचा चमकदार बनेगी।

नियमित व्यायाम
हर रोज 30-45 मिनट के लिये या तो योगा करें या फिर कार्डियो एक्सरसाइज। इससे शरीर में मजबूती आएगी और ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा।

दौड़ना
दौड़ने से मोटापा कम होता है। आपकी हर घंटे 600 कैलोरी बर्न होती है। लेकिन एक साथ भागना सही नहीं होगा इसलिये कुछ मिनट के लिये वॉकिंग कीजिये और फिर कुछ मिनट के लिये रनिंग।

लोअर बॉडी
अपने पैरों और बट को शेप में लाने के लिये लन्ज एक्सरसाइज कीजिये। इससे पीछे का शरीर शेप में आएगा और हिप्स, जांघ, पिण्डली और टखनों में मजबूती आएगी।

भुजाएँ
अपनी भुजाओं को पतला करने के लिये दिन में केवल केवल पांच मिनट पुश-अप्स करें। 15 बार एक सेट माना जाता है तो ऐसे में दो सेट्स का नियम बना लें।



Click it and Unblock the Notifications
