Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
सेहत से भरे ओटमील को और स्वादिष्ट बनाने का तरीका
मोटापा कम करने की होड़ में लगे लोग नाश्ते में आमतौर पर ओटमील ही खाना पसंद करते हैं। भले ही ओटमील पोषण से कितना ही भरा क्यों ना हो लेकिन इसका स्वाद केवल कुछ ही लोगो को पसंद आता है। इसमें पानी मिला कर खाइये या फिर दूध इसके स्वाद में कोई अंतर नहीं आता। आज हम आपको बताएंगे कि ओटमील स्वादिष्ट बनाने के लिये आपको इसे किस प्रकार से खाने लायक बनाना चाहिये, जिससे पेट भी भर जाए और इसका स्वाद भी बरकरार रहे।

अपनाएं यह आसान तरीके-
1. सूखा खाएं - इस अनाज को खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसको सूखा ही खा लिया जाए। कई लोगो को ओटमील दूध के साथ खाने में अच्छा नहीं लगता तो इसलिये इसे सूखा खाया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें कुछ सूखे मेवे, जैसे काजू, बादाम और किशमिश डाल सकते हैं।
2. दूध/दही - ओटमील को गरम पानी में भिगोने से अच्छा होगा कि इसको नारियल के दूध में या फिर प्लेन दही में मिला कर खाएं। फ्लेवर दही का प्रयोग कीजिये। अगर आप डायटिंग कर रहें हैं तो गरम-गरम दूध में इसको मिला कर तुरंत ही खा लीजिरये जिससे यह आटे जैसा न बने। साथ ही अगर आप बहुत मीठा खाने के शौकीन हैं तो इसमें चॉकलेट सॉस भी डाल कर खा सकते हैं।
3. फ्रूट/सीरप मिलाएं - किसी भी डिश में अगर फल डाले जाएं तो वह पौष्टिक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी हो जाता है। आप जिस फल को पसंद करते हैं, उसे इसमें डालें। स्ट्रॉबेरी, अंगूर, सेब, आम, कीवि, और तरबूज जैसे रसदार फल डाल कर खाएंगे तो यह आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। अगर आपके पास फल नहीं है तो आप सीरप भी डाल सकते हैं।
4. ओट चाट - शाम को नाशते के रूप में ओट चाट भी बनाई जा सकती है। इसके लिये खीरा, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और टमाटर को काट कर इसमें मिलाइये और ऊपर से नींबू का रस डाल दीजिये और फिर देखिये इसको खाने का मजा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications