Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अंडे के पीले भाग में छुपी है सेहत !
अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोग अंडा तो खा लेते हैं, लेकिन उसके बीच के भाग को छोड़ देते हैं। इन लोगो का मानना होता है कि योल्क को खाने से उनके शरीर का वजन बढ़ेगा। माना की अंडे का सफेद वाला भाग स्वास्थ्यवर्धक होता है, लेकिन अंडे का बीच वाला भाग भी काई कम पोषक वाला नहीं होता। ब्रेकफास्ट में अंडे का सफेद भाग खा कर अंदर के भाग को छोड़ देने से आप बहुत सारा न्यूट्रिशन खो देते हैं। अंडा मोटापे को दूर करता है, लेकिन योल्क को न खाना काफी हद तक अनहेल्दी हो सकता है।

अंडे के पीले भाग में छिपा है बहुत सारा पोषण
1. डाइटर्स के अनुसार एग वाइट खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें कम कोलेस्ट्राल पाया जाता है। इसको खाने से बहुत सारा न्यूटीशियस सप्पलीमेंट मिलता है और वो भी बिना वजन बढ़ाए।
2. वहीं पर एग योल्क, कैलोरीज और कोलेस्ट्रॉल में ज्यादा होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है। पर कई लोग शायद इसलिये इसे नहीं खाते क्योंकि उन्हें इस बारे में सही जानकारी नहीं होती।
3. अगर आपको अपना गुड कोलेस्ट्रॉल बढाना है और हार्ट की बीमारियों से दूर रहना है, तो कभी-कभार अंडे के पीले भाग को अपने आहार में जरुर लें।
4. इसको खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल यानी की एचडीएल तो बढ जाता है, लेकिन एलडीएल, बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल वैसे का वैसा ही रहता है।
5. अगर अंडे के सफेद भाग को पीले वाले भाग से कंपेयर करेंगे, तो पाएंगे की पीले भाग में कैल्शियम, आइरन, जिंक, फॉसफोरस, थाइमिन, विटामिन बी6, फोलेअ, विटामिन बी12 और पैंथोनिक एसिड रहेगा।
6. साथ ही पीले भाग में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो कि हार्ट के रोगी के लिये अच्छा होता है। यह इसलिये क्योंकि अनसैचुरेटेड फैट, ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
7. अंडा स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा होता है और इसमें खूब सारा पोषण भी पाया जाता है। अगर आपको स्वस्थ्य और फिट बॉडी चाहिये, तो अपनी डाइट में अंडा जरुर शामिल करें। साथ ही अगर आपको पीला भाग नहीं अच्छा लगता है, तो हफ्ते में कम से कम तीन बार इसे जरुर खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
