Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
दुबले हैं तो वजन बढाने के लिये खाएं यह फूड
आजकल सारी दुनिया केवल अपना वजन कम करने में लगी हुई है, लेकिन ऐसे लोग जो पहले से ही दुबले पतले हैं उनका क्या। ऐसे लोग चाहते हैं कि उनका कम से कम थोड़ा वजन बढ़ जाए जिससे वह देखने में अच्छे लगने लगें। अपना वजन बढाने के चक्कर में दुबले लोग बेवजह की दवाइयां और पाउडर खाते हैं जो कि महंगी भी होती हैं और स्वास्थ्य के हिसाब से खराब भी।

सामन मछली
हर रोज़ सामन मछली के दो भाग लेना शुरु कर दें, जिससे शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाए और मोटे हो जाएं।

पीनट बटर
रोजाना नाश्ते में अपनी ब्रेड पर मुलायम और नमकीन पीनट बटर लगा कर खाइये। यह आपको कम से कम 192 कैलोरीज़ और एक्स्ट्रा प्रोटीन देगा।

साबुत अंडा
इसको खाने से शरीर को प्रोटीन, विटामिन ए, डी और ई के साथ ही अच्छा कोलेस्ट्रॉल भी प्राप्त होता है।

बटर
अगर आपको हमेशा मोटे बने रहना है तो बटर खाना शुरु कर दें। लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिये क्योंकि ज्यादा बटर भी हार्ट के लिये अच्छा नहीं होता।

फलों का रस
वजन बढाने का स्वस्थ्य और पौष्टिक तरीका है कि आप 100 प्रतिशत जूस ऐसा पिएं जिसमें चीनी और पोषण प्राकृतिक रूप से मिला हो।

साबुत गेहूं की ब्रेड
इस तरह की ब्रेड में 69 कैलोरी होती है। तो ऐसे में आप आसानी से वजन बढा सकते हैं।

ओटमील
एक कटोरा ओटमील का खाइये क्योंकि इससे अच्छा ब्रेकफास्ट और कोई नहीं हो सकता। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर को हर प्रकार का पोषण देता है।

दही
तुरंत वेट बढाने के लिये आप दही खाइये क्योंकि इसमें 118 कैलोरी होती है।

केला
एक केले में लगभग 100 कैलोरीज़ होती है। ना केवल इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं बल्कि यह पौष्टिकता से भी भरे हुए होते हैं।

बींस
वेजिटेरियन के लिये बींस एक उपयुक्त आहार माना जाता है। इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है जो कि मांस के मुकाबले बहुत अधिक होता है।
अगर आपको भी वजन बढाना है तो ऐसे आहार खाइये जो पौष्टिक हों ना कि जंक फूड जिसमें केवल हाई कैलोरी ही होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड बताएंगे जिन्हें खा कर आप अपना वजन बढा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications