Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
मोटे हो गए हैं तो इन्हें खाएं
ज्यादातर आदमियों को वेट कम करने के लिये आहार से ज्यादा व्यायाम और वर्क आउट करना ज्यादा बेहतर और आसान काम लगता है। अगर आप एक कठोर डाइट नहीं फॉलो कर पा रहें हैं, तो बेहतर होगा कि आप केवल कुछ ऐसे आहार खाएं जिससे मोटापा कम होने में आसानी हो। चलिये जानते हैं कुछ ऐसे आहार, जो पुरुषों को अपना वजन कम करने में मदद करते हैं।

इन्हें खा कर मोटापा कम करें-
1. सेब- इस फल को खा कर न केवल वेट कंट्रोल होता है बल्कि स्वास्थ्य भी बनता है। ऑफिस से निकलने से पहले एक सेब उठा लीजिये या फिर सेब को दही या स्किम्ड मिल्क के साथ मिला कर खाइये। सेब में काफी मात्रा में रेशा पाया जाता है और यह शरीर में ग्लूकोज लेवल को भी कम करता है। इसके अंदर पेक्टिन पाया जाता है जो शरीर में एक्सेस पानी और फैट को सोखता है।
2. सिट्रस फ्रूट- बिना किसी ताम झाम के अगर वेट लॉस करना है तो सिट्रस फ्रूट से अच्छा और कुछ भी नहीं। सिट्रस फ्रूट
विटामिन सी से भरे हुए होते हैं, जो कि शरीर की कैलोरी को जलाते हैं। पुरुषों को नींबू, संतरा, बैरी, मुसम्बी और लाइम जैसे फलों को डाइट में शामिल करें।
3. ग्रीन टी- कॉफी से ज्यादा असरदार ग्रीन टी होती है, जिससे वेट लॉस किया जा सकता है। इससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और स्वास्थ्य भी बनता है। वेट लॉस के अलावा यह स्किन और बालों के लिये भी बहुत अच्छी होती है। अगर स्ट्रेस की वजह से आप गंजे होने लगे हैं तो भी ग्रीन टी पी सकते हैं।
4. बादाम- बहुत से लोगो का मानना है कि नट्स शरीर का वजन बढ़ाते हैं। बादाम, अखरोठ और एप्रीकॉट में हेल्दी फैट और गुड कोलेस्ट्राल पाया जाता है। एक मुठ्ठी बादाम खाने से भूख कंट्रोल होगी और आप पेट भर जाएगा जिससे आप बाहर दुनियाभर का सामना खाने से बच जाएंगे।
5. अंडा- अगर आप मांसाहारी हैं तो अंडा शरीर का वजन घटाने के लिये पूरी तरह से सक्षम है। सुबह नाश्ते के वक्त अंडे को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करने से पेट भर जाता है। इसको चाहे उबाल कर खाएं या फिर लो फैट ऑयल में ऑमलेट बना लें। इसके अलावा इसे स्किम्ड मिल्क में डाल कर पीने से एक्स्ट्रा पाउंड भी कम होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
