Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
फूड जिसे खा कर आप बन जाएंगे जवान
इस दुनिया में हर इंसान जवान और दुरुस्त रहना चाहता है लेकिन ऐसा सदा के लिये होना बहुत मुश्किल बात है। कई महिलाएं और पुरुष अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिये बोटॉक्स सर्जरी करवाते हैं पर यह बहुत ही महंगी और बिना गारंटी वाली होती है। जिनके पास पैसों की कमी होती है वे ब्यूटी पार्लर जा कर मसाज तथा फेशियल का सहारा लेती हैं। पर दोस्तों क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि यदि हम अपनी डाइट में अच्छे खाघ पदार्थों का सेवन करें तो हमारी त्वचा ना केवल अंदर से हेल्दी बनेगी बल्कि उसमें चमक भी आएगी।
त्वचा को सुन्दर बनाने वाले आहारों में मेवा, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और पानी तथा ग्रीन टी शामिल हैं। यदि आप रोजाना 2 कप ग्रीन टी पियेंगी तो आप सच-मुच खूबसूरत दिखेगी क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो त्वचा में अंदर से ग्लो लाता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढाता है। इसके अलावा आपको अपनी त्वचा की अच्छी प्रकार से देखभाल भी करनी चाहिये, जिसके लिये नेचुरल फेस पैक आदि का प्रयोग करें।
कौन से हैं वे आहार जिसे खा कर आपकी त्वचा बन जाएगी पूरी तरह से जवान -

मेवा
नट्स में मोनो इनसैच्युरेटिड फैटी एसिड और जरुरी विटामिन होते हैं जो कि भीतर से क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत करते हैं। इसको खाने से बुढापा पास नहीं फटकता और झुर्रियों का नामोनिशान मिट जाता है।

बैरीज़
बैरीज में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो कि महत्वपूर्ण एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं और त्वचा को चमकाए रखने में मददगार होते हैं। इनको खाने से खून की सफाई होती है और त्वचा चमकदार बनती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
ना इनमें केवल विटामिन सी, ई और बी12 होते हैं बल्कि एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के तत्व भी होते हैं। यह खून को शुद्ध करती हैं और जब त्वचाव क्षतिग्रस्त होती है तो यह उसे जल्द ठीक भी करती है।

मछली
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जिसको खाने से त्वचा और बालों को मजबूती मिलती है। यदि आपको मछली खाने को ना मिले तो आप फिश कॉड ऑयल ले सकती हैं।

साबुत अनाज
इनमें घुलनशील रेशे होते हैं और साथ में यह प्रोटीन, मिनरल और विटामिन का खजाना भी होता है। यह ताकतवर तत्व ब्लड प्रेशर को मेंटेन और दिल को स्वस्थ्य रखने के कार्य करते हैं, जिससे स्किन भी अच्छी बनी रहती है।

ग्रीन टी
इसमें ढेर सारा एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे स्किन पर झुर्रियां नहीं पडती। दिन भर में दो कप ग्रीन टी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है और स्किन भी ग्लो करती है।

पानी
हमारा शरीर 70% पानी से बना हुआ है इसलिये हर अंग ठीक प्रकार से कार्य करता रहे इसलिये हमें पानी पीना बहुत जरुरी है। आपको दिनभर में लगभग 8 गिलास पानी जरुर पीना चाहिये, जिससे आप हमेशा जवान बनी रहें।



Click it and Unblock the Notifications
