Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
मोटापा कम करे ये आहार

मोटापा कम करे ये आहार-
1. ऑलिव ऑयल- सभी तेलों में खास यह ऑलिव ऑयल, खून से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकाल कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढाता है। साथ ही इसको खाने में प्रयोग करने से पेट लंबे समय तक भरा भी रहता है।
2. सेब- सेब में लो कैलोरी होती है तथा फाइबर भरा हुआ होता है। इसमें एंजाइम होता है, जो भोजन को पचाने में मददगार होता है और इसको खाने से पेट भी देर तक भरा रहता है।
3. टमाटर- इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो कि सेहत के लिये बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें लो कैलोरी होती है और इसको खाने से स्किन भी ग्लो करने लगती है।
4. नारियल- इसमें हेल्दी फैट पाया जाता है जिसको खाने से शरीर को हर तरह का पोषण मिलेगा। एक चम्मच नारियल को अपने भोजन में प्रयोग करने से आपका पेट भरा भरा सा लगेगा।
5. नींबू- विटामिन सी से भरपूर्ण यह आहार शरीर का मैटाबॉलिज्म बढाता है और वजन कम करता है। रोज सुबह खाली पेट गरम पानी, नींबू और शहद पीने से मोटापा कम होता है।
6. ग्रीन टी- यह एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत होता है। साथ ही यह फैट को बर्न करती है और शरीर के मैटाबॉलिज्म को भी बढाती है। अगर आप रोजाना दो-तीन कम ग्रीन टी के पिएंगी तो आप बैड कोलेस्ट्रॉल से राहत पा सकती हैं।
7. अखरोठ- इस ब्रेन फूड में ओमेगा- 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसको स्नैक के रूप में खाने से पेट भी भर जाएगा और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी।
8. स्प्राउट- भिगोई हुई दालें जैसे, मूंग या फिर चना खाने से वजन कम होता है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल भी मिलता है।
9. अंगूर- इसको आप स्नैक के तौर पर खा सकते हैं। एक मुठ्ठी अंगूर खाने से आपको फाइबर और ढेर सारा पानी प्राप्त होगा। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी मात्रा पाई जाती है, जिससे कि आप जल्द बूढी नहीं होंगी।
10. दही- इसमें ढेर सारी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जो कि फैट को बर्न करने में मददगार होता है। साथ ही इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया भी होता है, जो कि पाचन क्रिया को आसान बनाता है।
11. आलूबुखारा- कैलोरी में लो और फाइबर में हाई और सबसे अच्छी बात यह है कि मधुमेह के रोगी भी इसको खा सकते हैं। यह खून को भी अंदर से साफ करता है।
12. गाजर- इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसको खाने से जल्दी भूख नहीं लगती। साथ ही इसमें विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स भी होता है, जिससे पाचन क्रिया आसान बनती है।
13. केला- अगर शाम को आपको भूख लगी हो, तो आप केला खाइये क्योंकि इसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही अगर आपको कब्ज की भी शिकायत रहती है, तो भी केला खाइये।
14. ओट- अपने सुबह के नाश्ते में ओट लीजिये क्योंकि इसे खाने से आपको फाइबर मिलेगा, जिससे आपका पेट दिन भर भरा रहेगा।
15. मछली- इसमें भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, इसलिये इसे हार्ट फूड भी बोला जाता है। इसको खाने से फैट बर्न होता है।
16. संतरा- इसमें विटामिन सी पाया जिसके सेवन से आप सर्दियों की ठंड से बच सकते हैं। साथ ही इसमें लो कैलोरी होती है और ढेर सारा पानी।
17. ब्रॉक्ली- इस आहार में विटामिन ए, सी और कैल्शियम पाया जाता है। इसको खाने से आपको तुरंत शक्ति मिलेगी और आपका वजन भी कम होगा।
18. अंडा- अंडे में खूब सारा प्रोटीन पाया जाता है साथ ही इसमें केवल 70 प्रतिशत कैलोरी ही होती है। इसमें अमीनो एसिड होता है जो कि फैट लॉस में मददगार होता है।
19. चीज- अगर आप लो फैट कॉटेज चीज खाएंगे तो आपको प्रोटीन मिलेगा और साथ ही इसमें कैल्शियम की भी ढेर मात्रा होती है। कैल्शियम के सेवन से मोटापा घटता है और शरीर पतला होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications