Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
फ्रिज कर रहा है आपको मोटा
चाहे भूख लगे या न लगे, अक्सर फ्रिज खोलते ही जो कुछ उसमें खाने को दिखता है, वही सीधा हमारे पेट में जाता है। अपनी इसी आदत के चलते हम कई ऐसी सारी चीजे खा जाते हैं, जो हमें मोटा बना देती हैं। ऐसे में जरुरी है कि हम अपनी फ्रिज में केवल वही चीजे रखें जिन्हें खा कर हमारे स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े। आइये जानते हैं फ्रिज में अक्सर मिलने वाली चीजों के बेहतर विकल्प क्या हो सकते हैं।

1. ब्रेड
अक्सर फ्रिज खोलते ही ब्रेड से सामना हो ही जाता है। एक स्लाइस सफेद ब्रेड में सिर्फ एक ग्राम फाइबर होता है।
इसकी बजाए
*ब्राउन ब्रेड का प्रयोग करें। इसकी एक स्लाइस में 3 ग्राम तक फाइबर होता है।
*ओट जौ ब्रेड इस्तमाल कर सकते हैं। खरीदने से पहले इसमें नमक और प्रिजरवेटिव की मात्रा जरुर देख लें।
2. मक्खन
भारतीय परिवारों में घी-मक्खन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है लेकिन यह तेजी से आपका मोटापा बढ़ाता है।
इसकी बजाए
*दूसरे स्प्रेड्स का प्रयोग करें। दही या कोलेस्ट्राल फ्री मक्खन का भी प्रयोग किया जा सकता है।
*आप घर पर बनी फ्रूट क्रीम का भी प्रयोग कर सकती हैं।
*इसके अलावा शहद का भी इस्तमाल ब्रेड पर किया जा सकता है।
3. आइसक्रीम
गर्मियों के मौसम में अमूमन फ्रिज आइसक्रीम के पैक से भरे हुए मिलते हैं। इसको खाते समय हम और आप इस बात का ख्याल ही नहीं रखते की हम एक बार में कितनी आइसक्रीम खा गए।
इसकी बजाए
*फेमिली पैक की जगह केवल सिंगल कप आइसक्रीम ही रखें।
*आइसक्रीम घर में ही बनाएं, उसमें फलों और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल करें।
*फुल-क्रीम दूध की जगह पर स्कीम्ड मिल्क से आइसक्रीम बनाएं, इससे फैट की मात्रा कम रहेगी।
4. जैम/चॉकलेट
मीठे में अक्सर लोग चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि हम फ्रिज में चॉकलेट का फुल स्टॉक रखते हैं, साथ ही वहीं नाश्ते में ब्रेड-जैम खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों चीजों में शक्कर की मात्रा कितनी ज्यादा होती है।
इसकी बजाए
*चॉकलेट की जगह आप फ्रिज में फ्रूट-कैंडी या आंवला कैंडी का इस्तमाल करें।
*अगर चॉकलेट रखें भी तो हाई शुगर चॉकलेट के प्रयोग से बचें।
*घर पर ही मनपसंद फ्रूट जैम बनाएं।
*बच्चों को आवलें का मुरब्बा दे सकते हैं।
*गुलाबजामुन की जगह पर रसगुल्ला रख सकते हैं।
5. अचार
अचार की कई किस्म हम फ्रिज में रखते हैं। इसलिये अगर आप बाजार के आचार इस्तमाल करते हैं और आज ही से इनको खाना छोड़ दें। इसमें प्रिजरवेटिव, नकली रंग और तेज नमक का प्रयोग किया जाता है।
इसकी बजाए
*आप घरेलू मसालों से बना अचार प्रयोग करें।
*अच्छी सेहत और पेट के रोगों से बचने के लिये घर में बने आंवले या नींबू का अचार इस्तेमाल करें।
6. सॉफ्ट ड्रिंक
गर्मियों के मौसम में कोई इंसाना सॉफ्ट ड्रिंक न पिए ऐसा तो नामुमकिन है। लेकिन इनमें कैलोरी और शक्कर की मात्रा काफी ज्यादा
होती है।
इसकी बजाए
*घरेलू शरबतों को अपने फ्रिज में रखें।
*घर पर ही आम पना बना सकते हैं।
*लस्सी, छाछ या मनपसंद शेक बना सकते हैं।
*गर्मियों में बेल का शर्बत स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है।
*जल-जीरा या सत्तू का घोल एक स्वादिष्ट और पेट के लिये फायदेमंद ड्रिंक साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
