Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बियर पीने के स्वास्थ्य लाभ
पानी और चाय के बाद विश्व की तीसरी सबसे लोकप्रिय पेय बीयर है। यह सबसे पुरानी अल्कोहल युक्त पेय है जिसका आज कल लोग सर्वाधिक व्यापक रुप से खुल कर प्रयोग करते हैं। हांलाकी यह आज की जेनेरेशन में एक आम आदत के रूप में ढ़ल गई है। लेकिन इसका हद से ज्यादा प्रयोग कई बीमारियों को न्योता भी देता है। पर क्या आपको पता है कि ऐसे कई शोध हैं जो यह दावा करते हैं कि बीयर की कुछ मात्रा का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
बियर के स्वास्थ्य लाभ-

1.पोषक तत्वों से भरा- बीयर गुणों का खज़ाना है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, सेलेनियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा भी इसमें क्रोमियम, विटामिन बी और बायोटिन भी होता है। इसका कड़वा स्वाद इसको स्वादिष्ट बनाता है और इसलिए यह दुनियां भर के दीवानों के बीच में बहुत लोकप्रिय है।
2.कुल कैलोरी- लगभग 12 तोल बीयर में 156 कैलोरी के साथ 14 एमजी सोडि़यम, 0 वसा, 12.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 1 प्रतिशत कैल्शिम पाया जाता है।
3.एंटीऑक्सीडेंट- इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने का कार्य करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट बीयर में शामिल जौ में पाया जाता है। जौ की सेल वॉल में फेरोलिक एसिड होता है जो एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता है।
4.किडनी में स्टोन नहीं होता- अमेरिका में हुए एक शोध के अनुसार 40 % बीयर पीने वाले लोगों में किडनी स्टोन होने का खतरा उन लोगों के मुकाबले काफी घट गया था जो बीयर नहीं पीते थे। हालांकि शोधकर्ता यह निर्धारित नहीं कर सके की बीयर में ऐसी कौन सी चीज़ शामिल थी जिसकी वजह से यह हो सका।
5.हड्डी बने मजबूत- इसमें सिलीकॉन पाया जाता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। अलग-अलग बीयर में यह अलग-अलग मात्रा में पाई जाती है। हल्की बीयर और बिना शराब वाली बीयर में यह शामिल नहीं होती।
6.दिल होता है मजबूत- बीयर के साधारण मात्रा में सेवन करने वालों में दिल की बीमारी का जोखिम कम होता है। शोध के मुताबिक अगर रोज़ दो गिलास बीयर का सेवन किया जाए तो यह शरीर के अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी की एचडीएल लेवल को बढाता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है और धमनियां ब्लॉक होने से रुक जाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
